logo

Haryana Roadways: हरियाणा में बाढ के कारण सरकार ने बंद की रोडवेज सेवाएँ, जानिए किन रुटों पर है बसें बंद

हरियाणा से लेकर दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें भी बंद हो गई हैं। फिलहाल सोनीपत से दिल्ली की बसें नहीं चल रही हैं।
 
haryana roadways

Haryana Update: चारों ओर बारिश जारी है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा भी बारिश से प्रभावित हैं। सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। हरियाणा से लेकर दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें भी बंद हो गई हैं। फिलहाल सोनीपत से दिल्ली की बसें नहीं चल रही हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली भी बाढ़ का सामना कर रही है। वहां भी लोगों की आवाजाही बंद है।

Latest news: Delhi Flood: पानी- पानी हुई दिल्ली, बढा यमुना का जलस्तर, पूरे हफ्ते स्कूल रहेंगे बंद

हर रोज यात्रा करने व्यक्तियों को दिल्ली आने-जाने में मुश्किल है

इस बीच, ISBT कश्मीरी गेट के आसपास की सड़कों पर बाढ़ का पानी चढ गया है।सोनीपत बस डिपो के अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया, दैनिक यात्रियों को सोनीपत बस अड्डे पर से  दिल्ली जाने में बहुत परेशानी होती है। यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज का पानी का लेवल लगातार बढ़ने से खतरे का निशान पार हो गया है।

Delhi में भी हुआ पानी ही पानी

इससे लगातार यमुना का पानी निकलता है। हरियाणा से गुजरने वाले जिलों में बाढ़ की घटना हुई है। पानीपत, सोनीपत और करनाल में हालात गंभीर हैं। दिल्ली इस बीच डूबने की कगार पर है। कई क्षेत्रों में बाढ़ आई है। प्रशासन ने निचले क्षत्रों को खाली कर दिया है, लेकिन अब लोगों को बहुत परेशानी है।

यमुना के जलस्तर ने सभी रिकॉर्ड तोड़े!

दिल्ली, देश की राजधानी, में यमुना नदी का पानी का लेवल नया रिकॉर्ड बना रहा है। हरियाणा ने पानी छोड़े जाने के पश्चात यमुना में आई बाढ़ ने साढ़े चार दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1978 में आज से पहले हुआ था। उस समय यमुना ने तटीय क्षेत्रों को घेर लिया था। दिल्ली के यमुना खादर वासियों को बहुत परेशानी है। बारिश की वजह सिंघु बोर्डर से करनाल बाईपास तक एक लंबे समय तक जाम लगा हुआ है।

click here to join our whatsapp group