logo

Haryana Toll Plaza Update: वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा में हटाए जाएंगे 20 टोल प्लाजा, देखिए लिस्ट

आपको बता दे की हाल में ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में 60 किलोमीट के दायरे में एक ही टोल प्लाजा होने का नियम स्वीकार कर ऐसे टोल प्लाजा तीन माह में हटाने की बात कहीं थी। हरियाणा-पंजाब में 60 किलोमीटर के दायरे में 41 टोल प्लाजा होने की रिपोर्ट बनाकर भेजी गई हैं।

 
toll plaza

हाइवे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के लिये लगाये गये टोल प्लाजा को लेकर अब केंद्र सरकार पालिसी में बदलाव करने जा रही है। हरियाणा और पंजाब में कुल 63 टोल प्लाजा हैं जिनमें से 60 किलोमीटर दायरे में 41 टोल आते हैं।

हाल में ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में 60 किलोमीट के दायरे में एक ही टोल प्लाजा होने का नियम स्वीकार कर ऐसे टोल प्लाजा तीन माह में हटाने की बात कहीं थी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देशभर से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) ने रिकार्ड खंगाला तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये।

Also Read This News : Haryana Govt Jobs: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, अगले 6 महीने में मिलेगी 60 हजार नौकरियां

हरियाणा-पंजाब में 60 किलोमीटर के दायरे में 41 टोल प्लाजा होने की रिपोर्ट बनाकर भेजी गई हैं। एक टोल की शिफ्टिग की बात करें तो 12 करोड़ रुपये खर्च आता है, ऐसे में 60 किलोमीटर के दायरे में आये 41 टोल को एक स्थान से दूसरे स्थान शिफ्ट किया जाता है तो करीब 4 अरब 92 लाख रुपये खर्च होंगे। नई पालिसी पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं जिसमें कुछ टोल एक-दूसरे में मर्ज किये जा सकते हैं तो कुछ का स्थान बदला जा सकता है।

अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें तो मुरथल (सोनीपत) पानीपत और करनाल तक तीन टोल प्लाजा हैं जिनमें से एक के हटने, मर्ज होने या शिफ्ट करने के संकेत हैं। सूत्रों का कहना है कि नई पालिसी में एनएच-वन में 60 किलोमीटर के दायरे में एक ही टोल हो, दूसरे एनएच पर दूसरा हो, इस पर विचार किया जा रहा है। इस पालिसी में 60 किलोमीटर के दायरे में आने वाले टोल की संख्या कम हो जाएगी, जिसका शिफ्टिग पर भी खर्चा बच जाएगा।

दूसरा, एक ही एचएन पर 60 किलोमीटर में दो टोल होंगे तो एक-दूसरे में मर्ज या फिर कुछ दूरी पर शिफ्ट किया जा सकता है। यदि शिफ्ट कर भी दिया जाता है तो टोल प्लाजा की राशि में बढ़ोतरी होने के भी संकेत होंगे। दरअसल, टोल की वसूली हाइवे पर प्रत्येक किलोमीटर के हिसाब से ही होती है, यदि बीच का कोई टोल हट भी जाएगा तो वाहन संचालकों को दूसरे पर अधिक राशि देनी होगी। अब सब की निगाहें नई पालिसी पर टिकी हैं।

60 किलोमीटर के दायरे में ये हैं 20 टोल प्लाजा

Also Read This News : Haryana News: गेहूं उठान में नंबर वन पर चल रही करनाल अनाज मंडी, Payment मिलना भी हुआ शुरू

अंबाला, पानीपत, घरौंडा, सैनीमाजरा, यमुनानगर, भिवानी-मोरवाला हिसार-नरवाना, बडोपत्ती, चौधरीवास, मदीना, रामायणा, लंढारी, भवदीन, खटकड़ सोनीपत-रोहड, मकरौली, डहर, भागन, छारा, झरोठी

81,227 करोड़ रुपये टोल से वसूली

हाईवे पर अच्छी सड़क चाहिये तो टोल देना ही होगा। यही कारण है कि टोल से सरकारी खजाना भर रहा है। देश में पिछले तीन साल के दौरान 81,227 करोड़ रुपये टोल से वसूली की गई है। इनमें वर्ष 2018-19 में 25092.38 करोड़, 2019-20 में 27636.05 करोड़ और 2020-21 में 28499.12 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन हुआ।

click here to join our whatsapp group