logo

Haryana Weather: अंबाला, हिसार, करनाल समेत कैसा रहेगा आज हरियाणा का मौसम, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी?

Haryana Update:17 जून से गर्मी कम होने का अनुमान मौसम विभाग ने किया है। तापमान इस दौरान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बूंदाबादी और हल्की बारिश भी इस दौरान हो सकती है।
 
haryana weather

Haryana Weather Forecast: June का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक जा चुका है।

मानसून का तेजी से आगे बढ़ना भी इसकी एक बड़ी वजह है। अब दोपहर में लू चलने लगी है। तापमान सुबह से ही बढ़ना शुरू होता है। पश्चिमी-दक्षिणी हवाओं से अरब सागर की नमी होने लगी है इसकी वजह से भयंकर गर्मी के साथ-साथ उमस भी है।

17 जून से गर्मी कम होने का अनुमान मौसम विभाग ने किया है। तापमान इस दौरान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बूंदाबादी और हल्की बारिश भी इस दौरान हो सकती है। साथ ही, मौसम विभाग ने आज रात भी तेज हवाओं का अनुमान लगाया है। लेकिन इससे तापमान नहीं घटेगा। वहीं कल शुक्रवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ बनने वाला है। जिससे बादल छा सकते हैं और हवाएं बदल सकती हैं। 18 जून को भी मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बादल गरजने के साथ बारिश की उम्मीद की है। जिससे दिन का तापमान भी कम हो सकता है।

20 जून तक मौसम बदलेगा

मौसम विभाग मौसम 20 जून तक बदलेगा। 17 जून से मौसम में कुछ बदलाव होगा। 18 जून से 20 जून तक बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन उमस भयानक है।

latest news: Monsoon पर चक्रवाती तूफान की मार, अगले 48 घंटों मे इन राज्यों मे आएगी आँधी बारिश, जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य मे मौसम

आज कहां-कितना तापमान

वर्तमान में चंडीगढ़ में 25.4 डिग्री सेल्सियस है।

वर्तमान में अंबाला में 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

हिसार में 29 डिग्री सेल्सियस है।

करनाल का तापमान फिलहाल 27.21 डिग्री सेल्सियस है।

 

click here to join our whatsapp group