Haryana Weather: मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के लिए जारी हुआ भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जाने Latest Update
Haryana Weather Update:हाल ही में हरियाणा में हुई बारिश से गुलाबी ठंड की शुरुआत हुई है। इसी के साथ ही मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कहा कि आज के दिन हरियाणा में बादल रहेंगे। हल्की बारिश भी होगी।
Haryana Update: इस समय हवा की गति 30 से 40 किमी/घंटा हो सकती है। लोगों ने सुबह-शाम ठंडा मौसम होने के कारण गर्म कपड़े पहनने तक शुरू कर दिए है। वही इस बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।
तापमान में आई गिरावट
अक्टूबर में इस बार सबसे कम तापमान देखने को मिला है। बारिश होने से अब तापमान निरंतर गिरता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और अधिक कम होने वाला है।
जाने कैसे रहने वाला है आगे का मौसम?
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में 78 डिग्री तापमान के साथ मध्य-क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में गर्त की तरह लग रहा है। आपको बता दे कि आज कि रात उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विभोक्ष का असर देखने को मिल सकता है। 23 अक्टूबर तक इसका प्रभाव देखा जा सकता है। इस समय बादलो के साथ बारीश होने की भी उम्मीद रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। वही अगर देखा जाए तो बिते दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। कुछ स्थानों में भारी बारिश भी हुई थी। वही साथ ही ओले भी देखने को मिले थे।
जाने अभी का तापमान
- हिसार का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर है।
- करनाल का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस है।
- साथ ही चंडीगढ़ का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है
- अंबाला का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
Delhi Weather : दिल्ली में अब पड़ेगी बारिश की मार, IMD ने दी बड़ी चेतावनी