logo

Haryana Weather Update :हरियाणा के सोनीपत में यमुना का छाया हुआ है कहर, दिल्ली में रोडवेज सेवा हुई बंद, इन मार्गों पर लंबे समय तक लगा जाम

Sonipat weather update :सोनीपत से दिल्ली की ओर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ का खतरा अब बड चुका है  और उसको  देखते हुए दिल्ली ने यमुना क्षेत्र में बस सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है।सिंघु बॉर्डर से करनाल बाईपास तक भारी वर्षा के कारण  जाम लगा हुआ है।
 
weather update

Sonipat weather update : सोनीपत से दिल्ली की ओर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ का खतरा अब बड चुका है  और उसको  देखते हुए दिल्ली ने यमुना क्षेत्र में बस सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है।सिंघु बॉर्डर से करनाल बाईपास तक भारी वर्षा के कारण  जाम लगा हुआ है। हालाँकि, ISBT कश्मीरी गेट के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का जो पानी है वह सड़कों तक आ गया है। दैनिक यात्रियों को सोनीपत के बस अड्डे पर दिल्ली जाने में परेशानी होती है। रणबीर सिंह, सोनीपत बस डिपो के अधिकारी, ने जानकारी दी।

latest update:Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश, इन इलाकों में रेड अलर्ट घोषित

 सबसे अधिक जलस्तर यमुना नदी का  है

यमुना नदी का जलस्तर दिल्ली  जो देश की राजधानी उसमें  एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसा दृश्य पहली बार1978 में  देखा गया था। यमुना ने इसके बाद तटीय क्षेत्रों को घेर लिया। दिल्ली के यमुना खादर में लोगों का जीवन संकट में आ गया है।


हथिनी कुंड बैराज जो यमुनानगर में स्तिथि है उसका जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जो की खतरे का निशान पार कर गया है। इससे यमुना में लगातार पानी निकलता है। हरियाणा की ओर जाते हुए जिलों में बाढ़ की स्थिति है। पानीपत, सोनीपत और करनाल की हालत खराब है। इस बीच, दिल्ली लगातार डूबता जा रहा  है। बाढ़ ने कई क्षेत्रों को नुकसान पहुँचाया है। हालाँकि निचले इलाकों को प्रशासन ने खाली कर दिया है, लोग अब बहुत मुसीबत में हैं।

click here to join our whatsapp group