logo

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों जारी किया Yellow Alert, अगर आज बारिश हो गई तो बिगड़ सकते हैं हालात

हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार को भी बारिश को लेकर संभावना जताई गई है.मौसम विभाग ने पिछले सोमवार को कई जिलों को येलो अलर्ट जारी किया था। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और अन्य जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
 
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों जारी किया Yellow Alert, अगर आज बारिश हो गई तो बिगड़ सकते हैं हालात

Haryana Update: शुक्रवार को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसी सोमवार को कई जिलों को येलो अलर्ट जारी किया था। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और अन्य जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगर आज भी तेज बारिश होती रहती है, तो परिस्थितियों को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

हरियाणा के इन शहरों में दो दिनों तक तेज बारिश हो सकती हैं, मौसम विभाग ने किया इशारा

क्योंकि हरियाणा की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर चेतावनी का संकेत देता है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को बहुत कम बारिश होगी। आज भी बारिश मुश्किल कर सकती है। यमुना नदी का जलस्तर हरियाणा में खतरे के निशान पर पहुंच चुका है, जबकि दिल्ली में यह खतरे के निशान को पार कर चुका है, इससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।


यमुनानगर, करनाल और पानीपत के कई गांवों में बाढ़ का खतरा है। टांगरी नदी का उफान अंबाला में कई गांवों में पानी भर गया है, जिससे एनडीआरएफ ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। आज बारिश होने से अंबाला में हालात और खराब हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पंचकूला भी बारिश से प्रभावित हो रहा है।

आपको जानकारी के लिए बता दे कि पंचकूला में जो अमरावती के पास पुल बना था उसका एक हिस्सा टूट गया और कई सड़कें भी धस और फूट चुकी हैं.वहीं, घग्गर नदी का बढ़ता जलस्तर चिंता का कारण बना हुआ है, जिससे पंचकूला के कई क्षेत्रों में बाढ़ का डर अभी भी है। यदि मंगलवार को बारिश होती है तो उन क्षेत्रों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


पंचकूला, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस खतरे को देखते हुए, सिरसा के ओटू हेड के गेट भी खोल दिए गए, जिससे घग्गर का पानी गंगानगर में निकाला जाता था। 11 बजे तक मौसम विभाग बारिश पर नवीनतम अपडेट देगा।

मौसम विभाग ने हरियाणा को दी चेतावनी,16 जिले में जारी Red Alert

Tags:  आज का मौसम, weather today, haryana me aaj mausam kaisa rahega,weather delhi, today, delhi weather news,heavy rain in Haryana, rains in delhi,Haryana rain deaths, haryana ka aaj ka mausam,दिल्ली में बारिश, दिल्ली, हरियाणा का मौसम, हरियाणा में बारिश, दिल्ली में बारिश, हरियाणा में बारिश की खबरें, हरियाणा समाचार, बारिश,Haryana Weather,Yellow Alert,Rain,Haryana,Karnal,Heavy Rain,latest news 

click here to join our whatsapp group