logo

Ram Mandir: हरियाणा में ज़ोरो शोरो से चल रही है श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

Ram Mandir News: सैकड़ों मंदिरों में अक्षत वितरण, दीपों से सजेंगे मंदिर, और सुंदर कांड पाठ, हरियाणा में राम भक्ति का महौत्सव
 
Haryana

Haryana Update, Ram Mandir News: हरियाणा (HARYANA) में तीन हजार से अधिक स्थानों पर रामलला (RAMLALA) की प्राण प्रतिष्ठा का प्रत्यक्ष प्रसारण (LIVE BROADCAST) किया जाएगा। रामभक्त मंदिरों में अपने आराध्य श्रीराम को देख सकते हैं। एलईडी (LED) राज्य के सभी बड़े मंदिरों में उपलब्ध है। मंदिर ट्रस्ट (MANDIR TRUST), सामाजिक संस्थाएं (SOCIAL INSTITUTIONS) और विश्व हिंदू परिषद (VISHWA HINDU PARISHAD) इसके लिए उत्तरदायी हैं।

क्या-क्या होंगे आयोजन

प्रदेश में 70 लाख परिवारों को अक्षत वितरण किया गया है। ऐसा ही कुछ बड़े मंदिरों को एक लाख दीपों से सजाने की योजना है। महेंद्रगढ़ (MAHENDRAGARH) में हुडा पार्क को एक लाख दीयों से सजाया जाएगा, वहीं फरीदाबाद (FARIDABAD) और बल्लभगढ़ (BALLABGARH) में एक लाख दीये बांटे जाएंगे।

सूंदर कांड पाठ होगा

हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत और कई अन्य जिलों के प्रमुख मंदिरों में सुंदर कांड पाठ और रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को राज्य भर में सभी मंदिरों में सजावट, भजन-कीर्तन और प्रसाद दिए जाएंगे।

विहिप कार्यकर्ता (VHP WORKERS), आरएसएस (RSS) सहित कई सामाजिक संगठनों के माध्यम से कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था को संभाल रहे हैं। हिसार में अब तक 508 टीमें  2 लाख 43 हजार 586 परिवारों को अक्षत बाँटे गए हैं। जिले में 137 जगह कलश यात्राएं निकाली गईं।

ये भी जानिए

अध्यक्ष पवन कुमार (PRESIDENT PAWAN KUMAR) और आरएसएस प्रांत संघचालक पवन जिंदल (RSS PRANT SANCHALAK PAWAN JINDAL) अयोध्या जाएंगे। आरएसएस प्रांत कार्यवाह श्री प्रताप जी हिसार में रहेंगे, जबकि डॉ. प्रीतम कुरूक्षेत्र में रहेंगे। भाजपा प्रदेश मंत्री वरुण कुमार भिवानी में रहेंगे। मंत्री डॉ. अनिता मान पानीपत में और मंत्री सुशील शास्त्री जीन्द में रहेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री वरुण कुमार (STATE MINISTER OF VHP VARUN KUMAR) ने बताया कि कई मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रत्यक्ष दर्शन के लिए भव्य सजावट की गई है, जिसकी अब तक की तैयारियों की सूचना केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।

21 जनवरी तक कुछ मंदिरों में सजावट की जाएगी, जहां अभी साफ-सफाई चल रही है। मुख्य नेतृत्व को सभी तैयारियों की सूचना दी गई है। पदाधिकारी अधिकांशतः अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

ALSO READ: Ayodhya Ram Mandir: कल इन चीजों पर लगेगी रोक, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

click here to join our whatsapp group