logo

Bharti Singh: भारती ने शेयर की बेटे 'गोला' की ऐसी फोटोज कि हार बैठेंगे दिल

LATEST NEWS: छोटे पर्दे की कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं। भारती ने अपने बच्चे का नाम लक्ष्य रखा है और वो उन्हें प्यार से गोला सिंह बुलाती हैं।
 
Bharti Singh: भारती ने शेयर की बेटे 'गोला' की ऐसी फोटोज कि हार बैठेंगे दिल

HARYANA UPDATE: कॉमेडियन सोशल मीडिया पर अक्सर गोला की क्यूट फोटोज को शेयर करती रहती हैं जिस पर फैंस खुले दिल से अपना प्यार लुटाते रहते हैं। अब एक बार फिर भारती ने गोला की मजेदार फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज मजेदार इसलिए हैं क्योंकि फोटोज में गोला अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। गोला का नया अवतार देखकर आप भी अपना दिल हार बैंठेंगे।

 

 

 

 

गोला की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

भारती ने सोशल मीडिया पर गोला की फनी फोटो शेयर की हैं जिसमें लक्ष्य हैरी पोटर बने दिख रहे हैं। फोटोज शेयर कर भारती ने कैप्शन में लिखा- लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया पोटर। फोटोज में लक्ष्य एक बकिट के अंदर हैं जिसमें रूई भरी हुई है। गोला पीले कपड़े में लिपटे बैठे हैं। उनकी आंखें बंद है और हाथों में झड़ी है।

Nora Fatehi ने किया Ranbir Kapoor को पहचानने से इनकार, बोल दी ऐसी बात

गोला ने हैरी पोटर के जैसा गोल चश्मा भी लगा रखा है। गोला इस लुक में बहुत प्यारे लग रहे हैं। फैंस को भी गोला का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-बहुत ही ज्यादा प्यारा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- माशा अल्लाह..सबकी बुरी नजरों से बचाएं। पोस्ट पर क्यूट, क्यूटनेस ओवरलोडेड जैसे तमाम कमेंट हैं। फैंस का रिस्पांस गोला के लिए बहुत अच्छा आया है।

सुष्मिता सेन और ललित मोदी के बातचीत का 9 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

3 अप्रैल को दिया था गोला को जन्म

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर गोला की फोटोज शेयर की हो। इससे पहले भी वो हर्ष के साथ गोला की फोटोज शेयर कर चुकी हैं जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था। गोला की ताजा फोटोज को 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। गौरतलब है कि भारती सिंह और हर्ष की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी जिसके बाद भारती ने 3 अप्रैल 2022 को गोला को जन्म दिया था।

click here to join our whatsapp group