logo

Top-10 Billionaires: अडानी,अंबानी टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर

Latest News: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी 5वें और बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं। जबकि, मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।
 
Top-10 Billionaires: अडानी,अंबानी टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर

Haryana Update: अमेरिकी शेयर बाजारों में उछाल की वजह से बिलगेट्स की संपत्ति में गुरुवार को 2.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वहीं, भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बावजूद गौतम अडानी की संपत्ति केवल 1.46 अरब डॉलर ही बढ़ सकी और इसकी वजह से दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में बिल गेट्स ने अडानी को पछाड़ दिया है।

 

 

 

 

अरबतियों की लिस्ट

अरबतियों की लिस्ट में अभी भी एलन मस्क नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। गुरुवार को उनकी संपत्ति में 4.36 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर हो गई है। जेफ बेजोस बर्नार्ड आर्नाल्ट को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति एक दिन में 1.36 अरब डॉलर बढ़कर 146 अरब डॉलर हो गई है।

 also read this news
 

टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट

टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में गुरुवार को सबसे ज्यादा कमाई बर्नार्ड आर्नाल्ट की हुई। उनकी संपत्ति 5.79 अरब डॉलर बढ़कर 143 अरब डॉलर हो गई। बिलगेट्स चौथे स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई है। इतनी ही संपत्ति के साथ गौतम अडानी 5वें स्थान पर हैं।

लैरी पेज 104 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ छठे, वॉरेन बफेट 102 अरब डॉलर के साथ 7वें, सर्गी ब्रिन 99.4 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं। वहीं, स्टीव बॉल्मर की संपत्ति में गुरुवार को 2.50 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनकी कुल संपत्ति 97.3 अरब डॉलर हो गई। वह अभी 9वें स्थान पर हैं। लैरी एलिशन की संपत्ति भी 1.34 अरब डॉलर बढ़कर 95.5 अरब डॉलर हो गई है और वह 10वें स्थान पर हैं।

also read this news

मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर

कभी एशिया के सबसे अमीर शख्स रहे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति गुरुवार को 1.50 अरब डॉलर बढ़ी, लेकिन वह टॉप-10 अरबपितयों की लिस्ट से बाहर हो गए। अब वह 87.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं। बता दें इस साल अब तक अडानी ने अपने नेटवर्थ में 39.2 अरब डॉलर का इजाफा किया है। वह टॉप-14 अरबपतियों में एकलौते ऐसे है शख्स हैं, जिनकी संपत्ति बढ़ी है।


         

click here to join our whatsapp group