logo

Vivekananda Quotes: युवाओं के लिए जीवन मंत्र बन सकते हैं स्वामी विवेकानंद के ये 10 अनमोल विचार

Vivekananda Quotes: These 10 priceless thoughts of Swami Vivekananda can become life mantra for youth

 
Vivekananda Quotes: These 10 priceless thoughts of Swami Vivekananda can become life mantra for youth

Haryana Update. Swami Vivekananda Motivational Quotes: 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विवेकानंद का जीवन और उनके दिए संदेश युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका पूरा जीवन ही हर किसी के लिए प्रेरणा है।

 

 

भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्र दत्त था। उनका पूरा जीवन ही युवाओं के लिए आदर्श है। तीव्र बुद्धि के धनी विवेकानंद ने महज 25 साल की उम्र में सांसारिक मोह माया को त्याग संन्यास ले लिया था। उनका हिंदू धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरा लगाव था। ईश्वर की खोज पर निकले विवेकानंद को गुरु रामकृष्ण परमहंस मिले, तो वह प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बन गए।

उन्होंने गुरु के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। बाद में विवेकानंद अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया। अपने जोशपूर्ण भाषणों के कारण विवेकानंद युवाओं में काफी लोकप्रिय हो गए। हालांकि 39 साल की कम उम्र में ही 4 जुलाई 1992 में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया। उनके अनमोल वचन और संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्तोत्र हैं। हर साल उनकी पुण्यतिथि यानी 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जानिए स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार जो जीवन में ऊर्जा और जोश का करेंगे संचार।

Vivekananda Quotes: These 10 priceless thoughts of Swami Vivekananda can become life mantra for youth


एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ। 
सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।
किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

Also Read This News-52 हजार के पार निकला सोना, क्यों बढ़ रहे सोने के दाम?


जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे।
यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे,
अगर खुद को ताकतवर सोचते हो तुम ताकतवर हो जाओगे।

Also Read This News-Agniveer Scheme: अग्निवीरों को एक और सहूलियत


तुम फुटबॉल के जरिए स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाए गीता का अध्ययन करने के।

ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं।
वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है। 

हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं।
शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं। वे दूर तक यात्रा करते हैं।

एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो, उसे बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जियो।
अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो।
यही सफल होने का तरीका है।

Also Read This News-शरद पवार का बड़ा दावा : एकनाथ शिंदे की सरकार 6 महीने में गिर जाएगी, महाराष्‍ट्र में होंगे मध्‍यावधि चुनाव

बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं। 

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।

click here to join our whatsapp group