logo

Budget 2024: सरकारी कर्मचारियों के लिए खास रहने वाला है ये बजट, होगी ये बड़ी घोषनाएं, सैलरी में होगा इजाफा

इस बार के बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़े तोहफे मिलने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से...
 
्
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: कर्मचारियों को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेतन बढ़ोतरी घोषित कर सकती हैं। 

कर्मचारियों को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेतन बढ़ोतरी घोषित कर सकती हैं। 

लंबे समय से सरकारी कर्मचारी वेतन संशोधन की मांग कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारी संघ से इस मामले पर कई बार चर्चा हुई है।

यदि सरकार बजट में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है, तो कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये से 26,000 रुपये हो जाएगा।

देश का 2024 का बजट पेश होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट 2024 से सरकारी कर्मचारियों को बहुत उम्मीदें हैं। देश में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं।

यही कारण है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है। बजट में सरकारी कर्मचारियों के वेतन के बारे में सरकारी घोषणाएं की जा सकती हैं।

कर्मचारियों की उम्मीद है कि सरकार वेतन मांगों को पूरा कर सकती है। अब देखना होगा कि सरकार 2024 के बजट में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने, 8वां वेतन आयोग और 18 महीने का डीए एरियर लाने की घोषणा करेगी या नहीं।
 

FROM AROUND THE WEB