logo

Chandrayaan 3 Live Streaming: इन चैनलों के माध्यम से सीधा लाइव प्रसारण होगा चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का, इन चैनल पर देख सकेंगे आप लाइव

Chandrayaan-3 Moon landing Live Streaming Telecast Channel: आज पूरा भारत सुबह से चंद्रयान-3 मिशन को लेकर टकटकी लगाए बैठा है।  इसी के चलते अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने लोगो की उत्सुकता बढ़ाने के लिए एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आइये जाने इसरो ने क्या जानकारी दी है और इसका आप लाइव कहाँ देख सकोगे... 
 
Chandrayaan 3 live streaming, chandrayaan 3 live streaming channel, chandrayaan 3 live streaming link, chandrayaan 3 live streaming today,

Haryana Update: आज भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। आज शाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर पहुंच जाएगा। इस समय पूरी दुनिया इंतजार कर रही है। ऐसे में लोगों को यह सवाल उठता है कि क्या वे इस ऐतिहासिक घटना का LIVE प्रसारण कहाँ देख सकेंगे? तो आइए हम आपको  बताते हैं कि आप इसकी लैंडिंग का सीधा प्रसारण कैसे और कहाँ देख सकते हैं..

Chandrayaan-3 Landing Update: इंडिया रचेगा इतिहास, आज चांद पर लहराएगा भारत का ध्वज, शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की होगी लैंडिंग


पहले जानिए इसरो ने क्या कहा...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी। एजेंसी ने बताया कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की जांच भी नियमित रूप से की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहे लोग भी जोश और ऊर्जा से भरे हुए हैं।


अब जानिए कब होगी लैंडिंग

चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। ISRO ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।

लैंडिंग मॉड्यूल को उतारने के ऐसे रहेंगे चरण

1. पहला चरण: इस चरण मे यान की सतह से 30 किमी से 7.5 किमी की दूरी पर लाया जाएगा।
2. दूसरा चरण:  इसमें सतह से 6.8 किमी की दूरी बनाई जाएगी। यान का वेग इस चरण तक लगभग साढ़े चार गुना कम होगा, यानी 350 मीटर प्रति सेकंड।
3. तीसरा चरण: इसमें यान को चंद्र सतह से सिर्फ 800 मीटर की ऊंचाई पर ले जाएगा। उसे इस स्थान से दो थ्रस्टर इंजन उतारेंगे। यान का वेग इस समय लगभग शून्य प्रतिशत सेकंड के पास पहुंच जाएगा।
4. चौथा चरण:  यान को इस चरण में सतह के 150 मीटर करीब लाया जाएगा। इसे वर्टिकल डिसेंट, यानी खड़ी लैंडिंग, कहते हैं।
5. पांचवा चरण : यान में पहले से स्टोर किए गए रेफरेंस डाटा से इस चरण में लाइव इनपुट को कैमरा और सेंसर से मिलाया जाएगा। चंद्रयान 3 के उतरने वाली जगह की 3,900 तस्वीर भी इस डाटा में हैं। इस तुलना से पता चलेगा कि लैंडर को सीधे सतह पर चंद्र सतह से ऊपर उतारना सही होगा या नहीं। वह थोड़ा दाईं ओर या बाईं ओर मुड़ेगा अगर लगता है कि लैंडिंग की जगह ठीक नहीं है। यान इस चरण में चंद्र सतह के करीब 60 मीटर पहुंच जाएगा।
6. छठा चरण:  यह लैंडिंग का आखिरी चरण है, इसमें  लैंडर को सीधे चंद्र सतह पर उतार दिया जाएगा।

लाइव कहां देख पाएंगे?

‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट के अलावा ISRO यूट्यूब  , फेसबुक पेज (facebook page) पर होगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी (DD National TV) चैनल सहित कई मंचों पर यह लाइव देखा जा सकता है।

Chandrayaan-3 Landing Update: इंडिया रचेगा इतिहास, आज चांद पर लहराएगा भारत का ध्वज, शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की होगी लैंडिंग

tags: Chandrayaan 3 live streaming, chandrayaan 3 live streaming channel, chandrayaan 3 live streaming link, chandrayaan 3 live streaming today,DD National TV,chandrayaan 3 live streaming in india,डीडी नेशनल टीवी, chandrayaan 3 live stream isro, chandrayaan 3 live online, India News in Hindi,Latest India News Updates

click here to join our whatsapp group