logo

Haryana Weather : हरियाणा में बिगड़ा मौसम, तेज बारिश के साथ गिर सकते है ओले

हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। लोगों को कुछ दिनों पहले बारिश न होने की वजह से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। Saturday को हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी होगी। रविवार को तेज धूप हुई, लेकिन सोमवार को आसमान में आंशिक बारिश हुई।
 
Haryana Weather : हरियाणा में बिगड़ा मौसम, तेज बारिश के साथ गिर सकते है ओले 

9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है, मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य में बारिश होगी। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। 22 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। पंचकूला और यमुनानगर में मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी दी है। लोगों को नदियों और नहरों से बचने की सलाह दी गई है।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनने से हवाओं का रुख बदलेगा। पश्चिम से पूर्व की ओर हवाएं चलने से मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। 20 अगस्त से 23 अगस्त तक उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, कैथल, अंबाला और कुरुक्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग ने बताया है।

ऐसे मर्दो को ही धोखे में रखती है औरत, मौका मिलते हो जाती है फरार
दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी हरियाणा के महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नूँह, पलवल, रोटाक, पानीपत और सोनीपत में भी बारिश होने की उम्मीद है। जबकि हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी, सिरसा और जिंद में भी बारिश हो सकती है। एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से लोग गर्मी से बच जाएंगे।

click here to join our whatsapp group