logo

Rajasthan News: राजस्थान में होने वाले चुनावों को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, तारीख में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन होगा मतदान

Rajasthan Election 2023:आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखें बदल दी गई हैं। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि राजस्थान में चुनाव 23 नवंबर को ना होकर 25 नवंबर को होने वाले है। वही 3 दिसंबर को इसके नतीजे का ऐलान होगा।

 
Rajasthan News

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 23 नवंबर को राज्य में प्रस्तावित हजारों शादियों और देव उठनी एकादशी होने के कारण चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव किया है।आपको बता दे कि चुनाव आयोग द्वारा जानकारी मिली है कि 23 नवंबर के दिन राज्य में कई शादी होंगी। इसमें सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। यह देखते हुए, बहुत से राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन ने चुनाव की तारीख बदलने की अपील की गई थी। वही इसकी को लेकर चुनाव की तिथि को बदलने का निर्णय लिया है। वही अगर आप देखे तो 23 नवंबर के दिन देवोत्थान एकादशी है, वही लोग इसे देवउठनी भी कहते हैं। वही देखा जाए तो इस दिन शादी करना अच्छा माना जाता है और वही लोग बिना मुहूर्त देखे ही शादी करते हैं।

राजस्थान में इस बार देवोत्थान एकादशी पर 50 हजार से अधिक शादी होने की उम्मीद है। यही कारण है कि मतदान की तिथि को ही बदलने की मांग की गई थी। भाजपा से पाली के सांसद पीपी चौधरी ने चुनाव आयोग को एक पत्र के जरीए चुनाव की तारीख को बदलने के लिए मांग की थी। उन्होंने देव उठनी एकादशी और शादियों का हवाला देकर 23 से दो दिन पहले या बाद चुनाव करवाने की मांग की थी। वही इसी मांग को देखते हुए चुनाव आयोग ने शेड्यूल में बदलाव किया है। लेकिन नतीजे की तारीख वही रहेगी, और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

जाने नए शेड्यूल में क्या हुआ है बदलाव

गैजेट नोटिफिकेशन  =                          30 अक्टूबर 
नामांकन के लिए आखिरी तरीख  =            6 नवंबर 
स्क्रूटनी की तिथि    =                           7 नवंबर
नामांकन वापस लेने के लिए तारीख =          9 नवंबर
मतदान के लिए तारीख  =                      25 नवंबर
चुनाव की घोषणा  =                             3 दिसंबर

Tags: Rajasthan News, Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Sarkar, राजस्थान सरतकार, rajasthan breaking News, Rajasthan Scheme News, Rajasthan Scheme News in hindi, Rajasthan Government, Rajastahan Government Announcement, Rajasthan Government News in Hindi, rajasthan election news, rajasthan election news in hindi, rajasthan election update, haryana update, election news, election news in hindi, राजस्थान सरकार, राजस्थान न्यूज, राजस्थान खबर, राजस्थान चुनाव, राजस्थान चुनाव अपडेट

click here to join our whatsapp group