logo

Tata Cheap Car: फटाफट खरीदें Tata की ये कार, 9 दिन बाद बढ़ जाएगी कीमत

Tata Cheap Car: आपको बता दें, की टाटा मोटर्स ने 2023 में लगातार तीसरी बार सबसे अधिक बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया। 2023 तक टाटा मोटर्स ने 5.53 लाख कार बेचीं।

 
Tata Cheap Car

Haryana Update, Tata Cheap Car: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की 1 फरवरी, 2024 से टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की कारों की कीमतें बढ़ाने वाली है। कंपनी पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलिया में शामिल मॉडलों की कीमतों में औसतन 0.7% की वृद्धि करेगी। कंपनी ने बताया कि सभी कीमतें 1 फरवरी से तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी। यह कदम कंपनी के इनपुट खर्च में बढ़ोतरी की भरपाई है। 31 जनवरी, 2024 तक, यानी ग्राहकों को टाटा कार खरीदने का अवसर मिलेगा।

1 जनवरी से कमर्शियल व्हीकल की कीमतें बढ़ी थीं, लेकिन कंपनी ने पिछले महीने 10 दिसंबर को कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। 1 जनवरी, 2024 से कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। यह भी 1 जनवरी से लागू हो गया है। देश की अन्य कार कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, हुंडई, ऑडी, मर्सिडीज और महिंद्रा ने भी अपनी कीमतें बढ़ा दी हैं। 

2023 टाटा के लिए एक शानदार वर्ष रहा
दिसंबर 2023 में टाटा मोटर्स ने 3,868 यूनिट से 29% अधिक 5,006 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं। टाटा मोटर्स ने 2023 में लगातार तीसरी बार सबसे अधिक बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया। 2023 तक टाटा मोटर्स ने 5.53 लाख कार बेचीं।

टाटा की कॉम्पैक्ट SUV की मांग में वृद्धि
टाटा मोटर्स पैसेंजर वीइकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने बताया कि कंपनी ने साल 2023 में रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की, क्योंकि कॉम्पैक्ट SUV और हैचबैक सेगमेंट में उनकी शक्तिशाली गतिविधियों के कारण। कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2023 में उसके कमर्शियल व्हीकल की कुल सेल 33,949 यूनिट से 1% बढ़कर 34,180 यूनिट हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में था। 

Upcoming Cars: इंतजार होगा खत्म, जल्द लॉन्च होंगी 3 दमदार सेडान, जानें खास फीचर्स और कीमत

click here to join our whatsapp group