Andaman Travel: अगर बना रहें है कहीं घुमने जाने का प्लान, तो जान लें इन जगहों के बारे में
क्रिस्टल क्लीयर समुद्र, चांदी से चमकते तट, सुकून से भरे हरे-भरे जंगल, खूबसूरत द्वीप, अनमोल सांस्कृतिक विरासत, देशभक्ति की उच्च भावना और एक मिनी इंडिया की झलक, अगर यह सब कुछ आप एक साथ देखना चाहते हैं, तो अंडमान-निकोबार का प्लान बना सकते हैं। लंबे समय तक याद रहने वाली यह ट्रिप आपको खूबसूरत अनुभूतियों से भर देगी।
Andaman Travel: देश को मिलीजुली संस्कृति वाला एक मिनी भारत बसता है यहां। बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों के लोग यहां रहते हैं, अपनी-अपनी भाषाई पहचान, खानपान और पहनावे की सांस्कृतिक विविधता के साथ।
Also Read This News- UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग आज जारी करेगा इंजीनियरी सेवा परीक्षा की अधिसूचना, जानिए किन पदों पर निकली भर्ती
हैवलॉक की दिलचस्प यात्रा
हैवलॉक आईलैंड का मुख्य आकर्षण है राधानगर बीच। सफेद बारीक रेत और चमचमाते साफ पानी वाले इस बीच को 2004 में टाइम मैगजीन ने एशिया के सर्वश्रेष्ठ और दुनिया के सातवें श्रेष्ठ समुद्र तट का खिताब दिया था। बीच के दोनों ओर स्थित उष्ण कटिबंधीय हरे-भरे जंगल और नारियल के पेड़ तट की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

सेलुलर जेल का यात्रा
सेलुलर जेल सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। विशालकाय जेल की सौकड़ों कोठरियां और दीवारें अतीत के उन पन्नों को खोलती हैं, जिसमें आजादी के मतवाले स्वतंत्रता सेनानियों के अद्भुत साहस, बलिदान और असीम संघर्षों की गाथाएं लिखी हैं।
उन कोठरियों को देखकर तो रोंगटे खड़े हो जाएं, जहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी की सजा दी जाती थी।
एबरदीन क्लॉक टॉवर
इसमें प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय और ब्रिटिश सैनिकों की याद में बनाया गया है।
Also Read This News- Automatic Car Viral Video: कार ने डाला शख्स को मौत के मुंह में, रिपेयरिंग करते वक्त हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
कब जाएं
अक्टूबर से फरवरी तक का समय अंडमान निकोबार घूमने के लिए बेस्ट सीजन माना जाता है लेकिन मानसूनी महीनों को छोड़कर यहां कभी भी आया जा सकता है।
कैसे पहुंचे
दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलुरु, हैदराबाद और विशाखापट्टनम से पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी फ्लाइट जाती है। कोलकाता, चेन्नई से महीने में तीन से चार बार और विशाखापट्टनम से महीने में एक बार शिप भी पोर्ट ब्लेयर के लिए जाते हैं जिसमें तीन से चार दिन लगते हैं।