Agriculture: सितंबर मे किसान करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे खूब मुनाफा

Agriculture News: सर्दियाँ शुरू होते ही कुछ ऐसी फसलें है जिनकी खेती से किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है. आइए जानते है कुछ ऐसी फसलों के बारे मे.
 

Winter Crops: बता दें कि सितंबर का महीना सब्जी (Vegetables)और बागवानी फसलों (horticultural crops) के लिए महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जी की खेती करने की सलाह देने जा रहे हैं, जिसकी खेती कर किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। तो आइए जानते है ऐसी कुछ फसलों के बारे मे।
 

टमाटर की खेती  (Tomato Farming)


टमाटर की खेती के लिए इसकी बुवाई सितंबर से अक्टूबर महीने तक की जाती है, जिसके बाद इसकी फसल दो महीने बाद यानी दिसंबर से जनवरी तक में तैयार हो जाती है। बाजार में टमाटर की डिमांड सालभर बनी रहती है। ऐसे में अगर इसकी खेती बड़े पैमाने पर किसान करते हैं, तो वो इसकी खेती से लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़िये- Agriculture: सिंघाड़े की खेती करें और पाएँ 21,250 रुपये का लाभ, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ?
 

फूलगोभी की खेती (Cauliflower Farming)


सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में फूलगोभी की सब्जी,पकौड़े और पराठे जरूर खाये जाते हैं। इसके अलावा अचार के रूप में भी लोग इसका उपयोग करने लगे हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से लोगों को कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं, इसलिए किसान भाईयों को इस महीने इसकी खेती करने की सलाह दी जाती है। सितंबर से अक्टूबर महीने के बीच में इसकी खेती की जाती है। इसके बाद फूलगोभी की फसल लगभग बुवाई के 60 से 150 दिनों के बीच में बिकने के लिए तैयार हो जाती है।

मिर्च की खेती से मिलेगा पूरे साल मुनाफा (Chilli Farming)


मिर्च की खेती करने के लिए सितंबर से अक्टूबर महीना सबसे उचित माना जाता है। हालांकि इसकी खेती अब सालभर की जाती है। ऐसे में किसान भाई हर घर में उपयोग किए जाने वाले मिर्ची की खेती कर इससे 140 से 180 दिनों के अंदर मुनाफा कमाना शुरू कर सकते हैं। मिर्ची के कई किस्म जैसे- लाल मिर्च, हरी मिर्च, बड़ी मिर्च और भी कई सारे। मिर्च का इस्तेमाल हर रसोई मे होता है, इसलिए इसकी खेती किसानों की छोली में पैसों की बारिश कर देगी। हां यहां ये भी बता दें कि इसकी खेती बेहद आसान और सरल होती है। साथ ही इसकी पैदावार भी अच्छी होती है।

 

पत्ता गोभी की खेती से कमाएं जल्दी मुनाफा (Cabbage Farming)


सितंबर से अक्टूबर महीने के बीच में किसान पत्ता गोभी की खेती कर सकते हैं। इसकी बुवाई क्यारियां तैयार कर की जाती है। इससे अलग-अलग किस्मों से 2 से 4 महीने तक में पैदावार मिल जाता है। बस 60 दिनों के बाद इसकी फसल बाजार में ले जाकर आप बेच सकते हैं। इसलिए सितंबर महीने में किसानों को इसकी खेती करने की सलाह दी जाती है, ताकि सर्दी के वक्त किसान अच्छा मुनाफा कमा सकें।

 

गाजर की खेती (Carrot farming)


गाजर की खेती अगस्त के अंतिम से शुरू हो जाती है और नवंबर के अंतिम तक की जाती है। ऐसे में अभी सितंबर की शुरुआत हुई है, तो इसकी खेती के लिए ये सबसे अच्छा वक्त है। अगर आप इसकी बुवाई अभी करते हैं तो आप 3 से 4 महीने के बाद इसकी फसलों से उत्पादन ले सकते हैं।  
सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा चर्चा गाजर के हल्वे की रहती है। सर्दी का मौसम आते ही इसकी डिमांड आसमान छूने लगती है। साथ ही ये डाइट करने वाले लोगों के बीच भी काफी मशहूर है। इसलिए इसकी खेती करना किसानों के लिए मुनाफे के डोर खोलेगा। 

 

मूली की खेती (Radish farming)


मूली सबसे कम अवधि में तैयार होने वाली फसलों में से एक है। इसकी फसल मात्र 40 से 50 दिनों में बाजार में बिकने के लिए तैयार हो जाती है। इसकी खेती के लिए रबी सीजन सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि ठंडे जलवायु में ये बेहतर तरीके से ग्रोथ करती है। ऐसे में अभी ठंड आने वाला है तो इसकी खेती अच्छा विकल्प हो सकता है। सर्दियों में मूली का इस्तेमाल सलाद के रूप में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसके आचार और सब्जी भी भारतीय घरों में बेहद प्रसिद्ध है।

 

बैंगन की खेती से मिलेगा अच्छा दाम (Brinjal farming)


बैंगन को भारत का मूल निवासी कहा जाता है, इसलिए देश के कई राज्यों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है। इसकी खेती सितंबर महीने से शुरू हो जाती है और ये बुवाई के लगभग 2 से 3 महीने बाद तैयार हो जाता है। ये एक लंबी अवधि की फसल है इसलिए इसकी डिमांड पूरे साल भारतीय सब्जियों के रूप में बनी रहती है।