7th Pay Commission: कर्मचारियों को 3 दिन बाद मिलेगी खुशखबरी, खाते में आएंगे इतने पैसे!

7th Pay Commission: जनवरी से फरवरी तक, यानी कर्मचारियों को भी एरियर मिलेगा। मार्च की सैलरी बढ़े हुए डीए के साथ आएगी, साथ ही दो महीने का एरियर भी मिलेगा, जानें पूरी जानकारी। 

 

Haryana Update: आपको बता दें, की केंद्रीय कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ते (DA) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। 30 मार्च को देश भर में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है। हम ऐसा कह रहे हैं क्योंकि 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष खत्म हो रहा है। कर्मचारियों के बकाए को वित्त वर्ष खत्म होने से पहले भुगतान किया जा सकता है। 30 मार्च को कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैकों को 30 और 31 मार्च को शनिवार और रविवार होने के बावजूद खोलने का आदेश दिया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चालू वित्त वर्ष के अंत से पहले कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और एरियर मिल सकता है।  ध्यान दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी, जो एक बड़ी खबर है। Da hike big news: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से 50% हो गया। जनवरी 2024 से बढ़ोतरी लागू होगी। जनवरी से फरवरी तक, यानी कर्मचारियों को भी एरियर मिलेगा। मार्च की सैलरी बढ़े हुए डीए के साथ आएगी, साथ ही दो महीने का एरियर भी मिलेगा।  

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (da hike news) के अलावा HRA में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्हें शहर की कैटेगरी के अनुसार आरए मिलेगा। इसके अलावा, ड्रेस अलाउंस, चाइल्ड केयर अलाउंस, ट्रांसफर पर ट्रैवल अलाउंस आदि में बढ़ोतरी की गई है।  अब कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।