Breaking News Live : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दर्दनाक हादसा, 11 की मौत

जम्मू और कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां मिनी बस एक हादसे का शिकार हो गई है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है।
 

Haryana Update. वहीं, 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है। आठवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की नवायीकुलम से शुरुआत की।

 

इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। वहीं, कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'नबन्ना अभियान' पर 19 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी है।

 

Also Read This News- Baby Delivery in Train: चलती ट्रेन में सफर करते समय महिला को हुई प्रसव पीड़ा, फिर जो हुआ जानकर हो जाऐंगे हैरान

 

मनी लॉड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। आज जैकलीन फर्नांडिस की दिल्ली पुलिस के सामने पेशी होगी। 

 

राष्ट्रपति ने जताया पुंछ हादसे पर दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के संबंध में दुख व्यक्त किया है।