PM Narendra Modi: नए संसद भवन में चार मुख वाले सिंह के राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया

Breaking News: पीएम नरेंद्र मोदी ने नये संसद की छत पर चार मुख वाले सिंह के राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया इसे अशोक चिह्न कहा जाता है, जिसे वाराणसी के सारनाथ स्थित अशोक लाट से लिया गया है
 

Haryana Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नये संसद की छत पर लगाये गये चार मुख वाले सिंह के राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। इसे अशोक चिह्न कहा जाता है और इस राजकीय प्रतीक को वाराणसी के सारनाथ स्थित अशोक लाट से लिया गया है।

 

 

 

 

इस चिन्ह में चार सिंह हैं, जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े हैं। इस प्रतीक चिन्ह के नीचे एक गोल आधार है, जिस पर हाथी, घोड़ा, सांड़ और सिंह बने हुए हैं, जिन्हें दौड़ती हुई मुद्रा में दर्शाया गया है।

Punjab VS Haryana: नई विधानसभा पर रार, मान के मंत्री बोले- Chandigarh में नही बनने नहीं देंगे सदन, विज ने कहा- पहले घर में तो फैसला कर लो

पीएम मोदी के हाथों के राष्ट्रीय चिन्ह के अनावरण के बाद अधिकारियों ने कहा कि कांस्य से बने इस प्रतीक का कुल वजन 9,500 किलोग्राम है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है।

Parliament House

उन्होंने कहा कि इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर कास्ट किया गया है और राष्ट्रीय प्रतीक को सपोर्ट करने के लिए लगभग 6,500 किलोग्राम वजन वाले स्टील की सपोर्ट कास्ट का भी निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय प्रतीक के उद्घाटन के बाद नई संसद के निर्माण में लगे मजदूरों से भी बातचीत की।

Bhagwant Mann: चंडीगढ़ पर साड्डा हक... मान के बयान पर पंजाब में बवाल

नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम आठ अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया है। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना भी शामिल है।