Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक आज से दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, दशहरे के दिन इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए पूरी मौसम डिटेल 

IMD Weather Update:आपको बता दें, की दशहरा के दिन बारिश आ सकती है। 23 और 24 अक्टूबर को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश की पूर्वानुमान लगाया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 15 अक्टूबर की सामान्य तारीख के चार दिन बाद 19 अक्टूबर, जानिए पूरी मौसम डिटेल अभी।

 

Haryana Update: आपकी जानाकारी के लिए बता दें, की पिछले कुछ दिनों में, दक्षिण मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान घट गया, खासकर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हालांकि अगले कुछ दिनों में देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है, लेकिन दक्षिणी राज्यों, जैसे केरल और तमिलनाडु, में भारी बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हवाओं भी उत्तर-पश्चिम से उत्तर हो जाएगी।

Weather News: आज इन शहरों में होगी भारी बारिश, दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम की पूरी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों में दिल्ली का तापमान 33 डिग्री तक बढ़ सकता है और 17 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। स्काईमेट वेदर ने कहा कि आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की उस्सीद हैं।

पूर्वी भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और तटीय भारत में हल्की बारिश हो सकती है। 21 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर में मछुआरों को अगले दो से तीन दिनों के लिए चेतावनी दी गई है। आईएमडी को केरल और तमिलनाडु के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करना पड़ा क्योंकि वहाँ लगातार बारिश हो रही है। भविष्यवाणी में शुक्रवार तक विभिन्न स्थानों पर बिजली चमकने वाली आंधी और 30-40 km/h की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इसके अलावा आपको बता दें, की बंगाल की खाड़ी में दशहरा के दिन बारिश आ सकती है। 23 और 24 अक्टूबर को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश की पूर्वानुमान लगाया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 15 अक्टूबर की सामान्य तारीख के चार दिन बाद 19 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह से भारत से चला गया। 25 सितंबर को, सामान्य तिथि से आठ दिन बाद, देश से बाहर जाने लगेगा।

1 जून तक केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर शुरू होता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैलता हैं। 17 सितंबर के आसपास यह उत्तर-पश्चिम भारत से वापस जाना शुरू कर देता हैं और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाएगा।

UP Weather : यूपी के ठंड की अब होगी शुरुआत, 2 दिन बरसेगा तेज मेघा

tags: Weather news, Weather update, delhi ncr weather news big, delhi forecast today, Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR News,Latest update,haryana update