UP Bihar Weather : बिहार के मौसम को लेकर मिला रेड अलर्ट, जानिए IMD की नई रिपोर्ट

बिहार में मौसम बदल गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हल्की बारिश के कारण कई स्थानों में ठंड बढ़ने लगी है। नीचे खबर में आने वाले 

 

इस साल बिहार में मॉनसून ने लोगों को बहुत कुछ दिया। बाद में ठंड का दौर जल्दी शुरू हुआ, लेकिन इसके प्रचंड होने की संभावना बहुत कम है। इसके पीछे मौसम वैज्ञानिक अलनीनो का प्रभाव बता रहे हैं। मौसम विभाग ने इसी बीच बिहार के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

इस अलर्ट के अनुसार, कुछ जिलों में बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान के मामले में, मंगलवार को मोतिहारी में 32 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान डेहरी में 12 डिग्री सेल्सियस था।

बिहार में इन जिलों में बारिश

हरियाणा के इस बच्चे ने कौन बनेगा करोड़पति में मचाया धमाल, जानिए पूरी खबर...

इसी बीच, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में कुछ जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि आज यानी 29 नवंबर को कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में एक या दो जगह बारिश होने की संभावना है। कल, 20 नवंबर को कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के साथ गया जिले में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र का वह पूर्वानुमान नीचे देखें..।


बिहार में पारा गिरने की संभावना कम है

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने कहा कि राज्य के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। बिहार के बाकी हिस्सों में धुंध रहने का अनुमान है, लेकिन राज्य के उत्तर पूर्व क्षेत्र में हल्के स्तर का कुहासा हो सकता है।