Chandrayaan-3: सही-सलामत पहुंचा चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा मे, इसरो ने सोशल मीडिया के जरिये दी सूचना

इस सूचना ने पूरे भारतवासियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सही सलामत से स्थापित हो गया है। इसरो ने एक ट्वीट करके सूचना दी है कि 6 अगस्त 2023 को लगभग 23:00 बजे चंद्रयान-3 का अगला अभियान होना है। 14 जुलाई को चंद्रयान-3 का लॉन्च हुआ था। अंतरिक्ष यान ने इसके बाद से चंद्रमा से लगभग दो-तिहाई दूरी तय की है।
 
Chandrayaan-3: सही-सलामत पहुंचा चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा मे, इसरो ने सोशल मीडिया के जरिये दी सूचना

 Haryana Update: चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि 6 अगस्त, 2023 को लगभग 23:00 बजे चंद्रयान-3 का अगला अभियान होना है।

चंद्रमा की कक्षा में सही सलामत स्थापित हुआ  Chandrayaan-3

इसरो ने ट्वीट कर लिखा कि... ये चंद्रयान-3 है और मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है।


14 जुलाई को लॉन्च हुआ था मिशन

बता दें कि चंद्रयान-3, 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही अंतरिक्ष यान चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है। चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

इससे पहले, एक अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे यान को "ट्रांसलूनर कक्षा" में स्थानांतरित कर दिया गया।

DA Hike: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की करी मौज, बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

Tags: Chandrayaan 3, ISRO, Chandrayaan 3 lunar orbit, lunar orbit, Isro tweet, Chandrayaan-3 Live Update, Chandrayaan latest News, Chandrayaan-3 moon orbit, Chandryaan live tracker,Chandrayaan 3 Live Location, ISRO,चंद्रयान 3, चंद्रयान 3 अपडेट, चंद्रयान 3 लाइव लोकेशन, चंद्रयान, चंद्रयान चंद्रमा की कक्षा स्थापित, इसरो,Hindi News, News in Hindi,latest news