Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की हुई सफलतापूर्वक लैंडिंग, इस तरह देखे अपने फोन मे Landing का खूबसूरत नजारा

Chandrayaan 3 Live Update: भारतवासियों को ये जानकर खुशी होगी कि चाँद पर जाने वाला भारत चौथा देश बन गया है। आज का ये मिशन सभी भारतवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। भारत के इस ऐतिहासिक मिशन पर पूरी दुनिया की नजर है। अगर आप देखना चाहते हैं Landing का खूबसूरत नजारा तो आप यहां चंद्रयान का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
 

Haryana Update: भारत के करोड़ो लोगो की दुआ और कामना ने इस चंद्रयान 3 को चाँद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करवा दिया है। मिशन पर आज दुनियाभर की नजर है और भारत ने ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल कर लिया है। आज भारत का चंद्रयान-3, चंद्रमा पर पहुंचने में सफल रहा है। आज सभी भारतवासियों के लिए खुशी का दिन है।  

Mission Chandrayaan-3, विश्व में जय-जय हिंदुस्तान, हिंदुस्तान का दम, चांँद पर परचम


भारत के इस मिशन से दुनिया की उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा बंध गई थीं, क्योंकि इससे पले रूस का Luna-25 मिशन फेल हो गया है। 23 अगस्त को, इसरो वैज्ञानिकों की पूरी की पूरी उम्मीद थी की आज चंद्रयान 3 चंद्रमा की धरती पर स्मूद लैंडिंग करेगा।

आखिरकार यहीं हुआ भारत ने रच दिया है इतिहास बन गया दुनिया का चौथा देश जिसने चाँद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। ये तारीख और दिन इतिहास मे दर्ज किया जाएगा।  अगर आप सीधे देखना चाहते हैं तो Chandrayaan-3 के इस यादगार क्षण को देख सकते हैं। हम आपको कहाँ और कैसे बता रहे हैं।

इस मिशन को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया है. ‘विक्रम’ नामक लैंडर गुरुवार को स्पेसक्राफ्ट से निकलकर चंद्रमा के लोवर ऑर्बिट में पहुंच गया। आपको बता दें कि Chandrayaan-3 मिशन के लैंडर का नाम विक्रम साराभाई है। विक्रम साराभाई को भारतीय स्पेस प्रोग्राम का पिता कहा गया है। 

कब देखें live टेलीकास्ट?

मिशन की लाइव टेलीकास्टिंग आज शाम 5:20 pm (IST) बजे शुरू होगी. इसे ISRO वेबसाइट के साथ YouTube चैनल, फेसबुक और DD National TV पर 5:27 pm (IST) से देख सकते हैं.

कहां देखें live टेलीकास्ट?

LIVE टेलीकास्ट को Doordarshan TV (DD National TV ) चैनल, ISRO वेबसाइट के साथ कई सोशल मीडिया (social media) प्लैटफॉर्म पर live देख सकते  हैं.

Chandrayaan-3 Landing Update: इंडिया रचेगा इतिहास, आज चांद पर लहराएगा भारत का ध्वज, शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की होगी लैंडिंग

tags: chandrayaan 3 landing live video,chandrayaan 3 live updates,chandrayaan 3 live streaming,moon mission,chandrayaan,chandrayaan live,chandrayaan 2,chandrayaan news,ISRO,ISRO udpate,S Somanath,Soft Landing,Moon, isro.gov.in,चंद्रयान 3 लैंडिंग लाइव वीडियो,भारत बना चौथा देश,