CM Media Adviser: हरियाणा सीएम के मीडिया एडवाइजर को केेंद्र सरकार ने सौपी बड़ी जिम्मेदारी, इन राज्यो का मीडिया सलाहकार किया नियुक्त

CM Media Adviser: केंद्र सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार अमित आर्य को महत्वपूर्ण काम दिया है। अब केंद्र सरकार ने अमित आर्य को वरिष्ठ मीडिया सलाहकार पद पर नियुक्त किया है।
 

CM Media Adviser: केंद्र सरकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार अमित आर्य को महत्वपूर्ण काम दिया है। अब केंद्र सरकार ने अमित आर्य को वरिष्ठ मीडिया सलाहकार पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के तहत वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सुझाव देंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे।

Latest News: HKRN Recruitment: एचकेआरएन के तहत शुरु हुई भर्ती, फटाफट ऑनलाइन करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

इन पांच राज्यों में मीडिया सलाहकार नियुक्त

कुछ समय पहले हरियाणा सरकार से अमित आर्य ने इस्तीफा दे दिया था। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्यों का प्रभार अमित आर्य को दिया गया है।

दो महीने पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद वे मनोहर लाल का मीडिया सलाहकार बन गए। उन्हें दो हफ्ते तक रोकने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

अमित आर्य ने हरियाणा सरकार में मीडिया एडवाइजरी में लगभग नौ वर्ष काम किया है। पहले दो दशक तक उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया में काम किया है। उन्होंने इस दौरान कई समाचार चैनलों में संपादक के पद पर भी काम किया है।