किसानों को हो सकता है नुक्सान, मौसम विभाग ने दिए जवाब, आज होगी तगड़ी बारिश 

Mausam Update: उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इस विक्षोभ के बाद दो और आ रहे हैं। यह बरसात गर्मी का प्रकोप कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

 

Haryana Update: आपको बता दें, की किन्ही पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी हो रही है, इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है, जहां बारिश होने का पूरा अनुमान है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश से किसानों को नुकसान हो सकता है।  नीचे खबर में मौसम के बारे में aनें, जहां बारिश होगी। 

मार्च के अंत में दिल्ली और इससे सटे NCR में मौसम बदलना शुरू हो गया है, साथ ही देश भर में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है।  हालाँकि, इस वीकेंड पर लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार तक ऐसा मौसम रहेगा। यह विक्षोभ खत्म होने के बाद मौसम फिर से गर्म होना शुरू हो जाएगा। 

किसानों को नुकसान हो सकता है, मौसम वैज्ञानिकों (imd news) ने बताया कि 27 मार्च को हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है। इसलिए हिमालय के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर (weather in Delhi-NCR) सहित उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इस विक्षोभ के बाद दो और आ रहे हैं। यह बरसात गर्मी का प्रकोप कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि अब गेहूं की फसल पकना शुरू हो गई है और अगर बारिश होती है तो फसल को काफी नुकसान होगा, साथ ही किसानों को भी नुकसान होगा। 

तेज हवा के साथ जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। केरल के दक्षिणी भागों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 मार्च को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जाता है। विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्मी से लू हो सकती है।