Govt-Plans: केंद्र सरकार लेगी 7.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज, जानिए सरकार का मास्टर प्लान

Govt-Plans: आर्थिक वृद्धि को गति देने के साथ-साथ राजस्व अंतर को कम करने का लक्ष्य है।बाजार से वर्ष 2024–25 के लिए 14.13 लाख करोड़ रुपये की उधारी का अनुमान है।

 

Haryana Update: आपको बता दें, की केंद्रीय सरकार ने ऋण लेने का निर्णय लिया है। नए वित्त वर्ष में केंद्र सरकार ने 7.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-सितंबर की पहली छमाही में बाजार से 7.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस धन का उद्देश्य राजस्व अंतर को कम करना और आर्थिक विकास को गति देना है। 

सरकारी कर्ज योजना: सरकार 2024-25 की पहली छमाही में बाजार से 7.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। आर्थिक वृद्धि को गति देने के साथ-साथ राजस्व अंतर को कम करने का लक्ष्य है।बाजार से वर्ष 2024–25 के लिए 14.13 लाख करोड़ रुपये की उधारी का अनुमान है। पहली छमाही में इसमें 7.5 लाख करोड़ रुपये, यानी 53 प्रतिशत राशि जुटाई जाएगी। अंतरिम बजट में राजस्व अंतर को पूरा करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिभूतियों से 14.13 लाख करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव किया है।

यह 2022–2023 के लिए सकल उधारी अनुमान 15.43 लाख करोड़ रुपये से कम है। यह वैसे भी अबतक की सबसे बड़ी राशि थी। उनका अनुमान था कि डेटेड सिक्योरिटीज के माध्यम से सकल बाजार कर्ज 14.13 लाख करोड़ रुपये और शुद्ध बाजार कर्ज 11.75 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। दोनों वित्त वर्षों (2023-24) के मुकाबले उससे कम होंगे, उन्होंने कहा।