Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज रात फिर दिखा सकता है अपना रंग, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 

हरियाणा में मौसम फिर से बदल जाएगा। पिछले कुछ दिनों से भारी गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। बीच में हल्की-हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है, जो गर्मी को बढ़ा रहा है।
 

लोगों को पंखों और कूलरों के नीचे भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अब सभी बस बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिले।

मौसम विभाग ने आज हरियाणा में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान दिया है। जो अगले कुछ दिनों में बारिश होने का अनुमान लगाता है। बारिश की वजह से तापमान घटेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिलेगी। Haryana Today Weather Update: मौसम विभाग ने कहा कि आज उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पंजाब पर कम दबाव पड़ेगा। इसके प्रभाव से 30 जून तक हरियाणा में बारिश होने की संभावना है।

Awas Yojana: घरों की मरमत करवाने के लिए हरियाणा सरकार दे रही है 80 हजार रूपए, जल्द करें अप्लाई
मौसम विभाग ने हरियाणा के इन जिलों में बारिश को लेकर अगले पांच दिनों के लिए एक येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल आदि जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है (Haryana Rain Update)। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और अन्य जिलों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी और अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।