Haryana News : हरियाणा में ट्रेनों का टाइम टेबल बदला, जारी हुआ नया शेड्यूल

पानीपत, हरियाणा से नई दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक सुविधा की खबर है। पानीपत से नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04450) की समय सारिणी में बदलाव हुआ है। नई समय सारिणी के अनुसार, यात्रियों को अब आधा घन्टा पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। बता दें कि 27 अगस्त से यह नई समय सारिणी लागू हो जाएगी।
 

होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन आगरा कैंट तक करने के कारण सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। लेकिन होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस सोनीपत रेलवे स्टेशन पर नहीं उतरता। बादली स्टेशन पर पानीपत-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को 20 मिनट के लिए रोका जाएगा।


बादली रेलवे स्टेशन पर होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस क्रॉस होगा। पैसेंजर ट्रेन को बादली स्टेशन से नई दिल्ली भेजा जाएगा। पानीपत-नई दिल्ली पैसेंजर रेल वर्तमान में सुबह 6 बजकर 1 मिनिट पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है, लेकिन 27 अगस्त से यह रेल सुबह 5 बजकर 36 मिनिट पर पहुंचेगी।

SSC MTS परीक्षा की डेट आई सामने, Admit Card हुई जारी, इस पोर्टल से करें Download
रेलवे ने नया समय टेबल जारी किया है: पानीपत 4.55, दिवाना 5.01, समालखा 5.08, 5.09 भोड़वाल माजरी 5.14, 5.15 गन्नौर 5.20, 5.21 राजलुगढ़ी 5.25, 5.26 संदल कलां 5.29, 5.30 सोनीपत 5.36, 5.37 हरसाना कलां 5.41 5.42 राठधना 5.46, 5.47 नरेला 5.52 5.53 होल्म्बी कलां 5.57 5.58 खेड़ा कलां 6.01 6.02 बादली 6.05