हरियाणा में गर्मी का प्रचंड, हाल हुआ बेहाल

Haryana Weather Alert News:गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हरियाणा वालों को गर्मी सताने लगी है। शनिवार से ही लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। चिलचिलाती गर्मी से लोगों का बूरा हाल है।
 

Haryana Update: कई दिन गर्मी से राहत के बाद शनिवार को हरियाणा के शहरों का तापमान बढ़ गया। राज्य के 19 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। इस सीजन में यह अब तक सबसे ज्यादा तापमान है।

45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में 45 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने महीने की शुरुआत में ही अपने पूर्वानुमान में बताया है, मई में चार से पांच दिन लू चलने के आसार हैं। लू की स्थिति तभी बनती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर और सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा हो। 

दिन का तीन डिग्री और रात का चार डिग्री बढ़ा

हरियाणा में दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम यानी रात का तापमान सामान्य से 4.3 ज्यादा रिकाॅर्ड हुआ। अंबाला में 40.5 डिग्री, हिसार में 42 डिग्री, रोहतक में 40.5, झज्जर में 41.3, महेंद्रगढ़ में 43.2 डिग्री, सोनीपत में 42.3 डिग्री, यमुनानगर में 40.7, कुरुक्षेत्र में 41.6, मेवात में 43.4 डिग्री, करनाल में 38 डिग्री, पंचकूला में 39.6 और भिवानी में 37.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान चरखीदादरी में 25.7, पानीपत में 25.5, रोहतक में 24.9, करनाल में 21.1, भिवानी में 24.6, यमुनानगर में 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।