दिल्ली एनसीआर में आज होगी जमके बारिश

Weather Updates:देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 
 

Haryana Update: IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक लू नहीं चलने वाली है। मौसम इसी तरह शुष्क रहने वाला है। दिन के वक्त सूर्य देवता बादलों के साथ आंख मिचौनी खेलेंगे। इस दौरान हवाएं लोगों को राहत देंगी। 

 अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में आज सुबह 7:30 बजे तक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं एनसीआर के शहर फरीदाबाद में सुबह के समय तापमान 27 डिग्री, गुरुग्राम में 27 डिग्री, गाजियाबाद में 27, डिग्री ग्रेटर नोएडा में 27 डिग्री और नोएडा में 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

सोमवार और मंगलवार के मौसम का हाल 

मौसम विभाग की मानें तो 29 व 30 अप्रैल को भी मौसम साफ रहेगा। इस दौरान 40 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद मई की शुरुआत से ही हवाएं तेज हो जाएंगी। हालांकि, आसमान साफ रहेगा। बता दें कि इस शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री के स्तर पर दर्ज किया गया था।