IMD ने दी जानकारी, देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश

Weather Update: आज गाजियाबाद में मौसम 21 डिग्री से 35 डिग्री तक हो सकता है। साथ ही आज गाजियाबाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी, जानिए पूरी खबर। 

 

Haryana Update: आपको बता दें, की 27 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 मार्च तक बारिश होगी। IMMD ने कहा कि 29 और 30 मार्च को तेज बारिश होगी। इसके अलावा, 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी जाएगी। 

नई दिल्ली में मौसम
आज, 28 मार्च, देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री तापमान हो सकता है, जैसा कि मौसम विभाग (IMD) ने बताया है। साथ ही आज नई दिल्ली (Delhi) में बादल रहेंगे। आज नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 29 मार्च को नई दिल्ली में भी हल्की बारिश होगी। 30 मार्च को बारिश जारी रहेगी। तब तापमान घटेगा (दिल्ली मौसम पूर्वानुमान)।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल  
आज, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम 21 डिग्री तापमान और अधिकतम 35 डिग्री तापमान हो सकता है। इसके अलावा, लखनऊ में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आज गाजियाबाद में मौसम 21 डिग्री से 35 डिग्री तक हो सकता है। साथ ही आज गाजियाबाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। गौतमबुद्ध नगर में आज न्यूनतम 21 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री तापमान रहेगा। आज गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

अन्य राज्यों में मौसम 
आज, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फबारी भी संभव है। पंजाब के कुछ हिस्सों में, हरियाणा (Haryana) और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।