Monsoon: दिल्ली का मॉनसून अपडेट जारी, जानिए किस दिन होगी दिल्ली मे बारिश

Delhi Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और लू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक दिन में ही गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं, लेकिन अब रात में भी आग बरस रही है। ऐसा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के कारण हो रहा है। न्यूनतम तापमान दो दिन से 32 डिग्री से अधिक चल रहा है जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
 

Monsoon Delhi Update: शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छ: डिग्री अधिक है। वहीं, दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.9 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में बीते एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं जून में अब तक चार दिन लू (Heat Wave) की स्थिति रही है। वहीं, मौसम विभाग ने 16 से 18 जून तक गंभीर लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जब तापमान 33.3 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। छ: साल में इतना अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2018 में न्यूनतम तापमान 33-34 डिग्री के करीब रहा था। अभी गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। 

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच रहेगा। वहीं लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Read Also: UP Weather: आग की तरह तपा कानपूर, यूपी के इन शहरों मे होगी बारिश

राहत की बात यह है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी। इस दिन आंधी व बूंदाबांदी का अनुमान है। इस कारण पारा भी 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। 21 जून को तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अभी दिल्ली के लिहाज से मानसून (Monsoon) कमजोर है एक दो दिन में यह तेजी पकड़ेगा। ऐसे में जून के अंत में ही दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान
इलाका    अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान
पीतमपुरा    46.9    34.1
पूसा    46.4    34.1
जाफरपुर    46.1    30.1
आयानगर    46.0    32.4
रिज    45.5    28.4
नजफगढ़    45.4    30.5
लोदी रोड    44.7    32.1
पालम    44.0    30.6
दिल्ली में तापमान
अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस

16 जून को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 21 मिनट
17 जून को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट