IMD Update: देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश, IMD ने दी जानकारी

IMD Update: अगले 24 घंटों में, पश्चिमी हिमालय में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 1 अप्रैल, यानी आज, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

Haryana Update: आपको बता दें, की आज से अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और मई-जून की गर्मी की याद आती है। गर्मी का एहसास पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ने लगा है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक धूप अब लोगों को गर्म करने लगी है। शाम को हवा चलने से मौसम में हल्की ठंडक महसूस होती है, वहीं दिन में तापमान बढ़ने लगता है। बारिश से बढ़ती गर्मी पर नियंत्रण होगा। इसकी पूर्वानुमान की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में, पश्चिमी हिमालय में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 1 अप्रैल, यानी आज, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।

दिल्ली में भी मौसम बदल रहा है। रविवार को दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच बहुत धूप खिली रही। हवा चली, लेकिन गर्मी नहीं गिरी। मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को आंशिक बादल रहेंगे। 30 से 40 km/h की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तापमान 34 डिग्री से 20 डिग्री तक रह सकता है।

IMD ने कहा कि अगले 24 घंटों में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।