Weather Update : अलर्ट हुआ जारी! हरियाणा में फिर होगी बारिश भारी 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। अभी अप्रैल की तरह तेज धूप खिली हुई है।
 
हरियाणा में फिर होगी बारिश भारी

Haryana Weather, Haryana Update : हरियाणा में मौसम दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। अभी अप्रैल की तरह तेज धूप खिली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। कभी अचानक ठंड बढ़ जाएगी तो कभी गर्मी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि हरियाणा में आज और कल आंशिक बादल छा सकते हैं। बारिश की भी संभावना है।

 इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर रहेगा। 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और देर रात कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। 

Panipat: तेज हवाओं से बढ़ाई ठिठुरन, जमने लगा पानी...न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

दिन के तापमान में बढ़ोतरी- 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और फरवरी के अंत तक यह 30 डिग्री या इससे ऊपर पहुंच सकता है। शुक्रवार को हरियाणा का रोहतक सबसे गर्म रहा।