Mission Aditya: चाँद के बाद अब सूर्य पर ISRO की नजर, क्या है "मिशन आदित्य"

Chandrayaan-3 को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय अन्तरिक्ष एजेंसी ISROने चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चाँद पर उतारकर इतिहास रच दिया है। आज ही वो तारीख 23 अगस्त 2023 है, जब भारत चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला पहला देश बन गया है।
 

ISRO Next Mission "Mission Aditya": भारत ने अपने चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतार दिया है। ये दुनिया मे रहने वाले हर भारतीय के लिए एक एतिहासिक और गौरवशाली पल है।

23 अगस्त की सुबह से ही देशभर के लोगों मे चंद्रयान 3 को लेकर एक उत्सुकता थी। और आखिरकार आज शाम को वो पल आ ही गया जिसका हर देशवासी बेसबरी से इंतेजार कर रहा था।

5:20 पर शुरू हुआ चंद्रयान-3 को लैंडिंग करने का काम | Mission Chandrayaan-3 Successfully Completed

शाम के साढ़े पाँच बजे Indian Space Research Organization (Bengaluru) से चंद्रयान-3 को चाँद पर सफलतापूर्वक उतारने का काम शुरू हो गया। ठीक शाम के 5:30 बजे रोवर के रफ फेस को ऑन किया गया और जिससे ये चाँद से यान की दूरी घटकर 800 मीटर रह गयी। इस 11 मिनट की प्रक्रिया मे अब चाँद से सफलता केवल 800 मीटर ही रह गयी। उसके बाद दूसरे फेस मे यान ने चाँद से दूरी घटाकर मात्र कुछ मीटर ही छोड़ दी। तीसरे फेस मे चंद्रयान की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्टलैंडिंग करवा कर ISRO ने दुनिया मे इतिहास रच दिया। अब भारत चंद्रमा के साऊथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया है।

Latest NewsMission Chandrayaan-3, विश्व में जय-जय हिंदुस्तान, हिंदुस्तान का दम, चांँद पर परचम

बता दें की भारत ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 को अन्तरिक्ष मे प्रक्षेपित किया था। इसके बाद चंद्रयान को प्लान के अनुसार चंद्रमा की कक्षा मे स्थापित किया गया। लगभग एक महीने के बाद 23 अगस्त को चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारा जाना था और आज शाम भारत ने वो सफलता भी प्राप्त कर ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों और ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीका से लाईव आकर इस सफलता को देखा। और जैसे ही भारत ने चाँद पर अपना यान उतारा तो हर देशवासी गर्व से खुश हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों और वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

ISRO का अगला मिशन होगा 'मिशन आदित्य' | ISRO Next Mission is "Mission Aditya"

बता दें की पीएम मोदी ने देशवासियों को एक तरफ बधाई दी तो वही भारत के अगले मिशन के बारे मे भी बताया। बता दें की चाँद के बाद अब ISRO की नजर सूर्य पर है।  देश को संबोधित व बधाई देते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने बताया की चंद्रयान-3 की अपार सफलता पर ही इसरो आराम से बैठने वाला नहीं है, इसके बाद अब इसरो की सूर्य पर अध्ययन की तैयारी है। जिसके लिए इसरो जल्द ही मिशन आदित्य पर काम शुरू कर देगा।

शुक्र ग्रह का भी होगा अध्ययन

पीएम मोदी ने जानकारी दी कि मिशन आदित्य के बाद शुक्र ग्रह पर भी अध्ययन करने के लिए इसरो कि टीम कार्य करेगी, जिसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है।