Monsoon Rain: हरियाणा, पंजाब में प्री-मॉनसून बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

Monsoon Rain: हिमाचल की बात करें तो यहां प्री-मानसून ने ही कहर ढाना शुरू कर दिया है। ऊपरी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

Haryana Update: मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं। बता दें कि हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कई एरिया में प्री मानसून की बरसात हुई। बरसात के बाद मौसम सुहाना हो गया। बरसात से तापमान में गिरावट हुई है। जिससे गर्मी से राहत मिली है।  आज यानि 25 जून मंगलवार को मौसम विभाग ने HARYANA और पंजाब के हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर में हीटवेव का अलर्ट है। ये अलर्ट सिर्फ आज के लिए है। सोमवार शाम पटियाला व मोहाली एरिया में प्री मानूसन ने दस्तक दी। अनुमान है कि 26 जून से 28 जून तक प्री-मानसून पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत देगा।

इसी के साथ ही HARYANA के अंबाला, भिवानी, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, और चरखी दादरी में हीटवेव को लेकर अलर्ट है। बीती शाम गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और पंचकूला में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
 
हिमाचल में बरसात का दौर
आपकी जानकारी के लिए हिमाचल की बात करें तो मंगलवार को गोहर में 62.6, एचएमओ शिलारो में 31.2, रामपुर बुशहर में 18.2, मंडी में 15.2, रोहड़ू में 11.3, सांगला में 11.2, चंबा में 11.0, जोगिंदरनगर में 11.0, चौपाल में 10.0, पांवटा साहिब में 10.0, नारकंडा में 7.3, पंडोह में 7.0, कुफरी में 6.4, मनाली में 6.0 और डलहौजी आल्हा में 6.0 रूरू बारिश रिपोर्ट हुई। आज मंगलवार को भी मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब-HARYANA में सामान्य रहेगी बरसात, हिमाचल में बाढ़
हरियाणा में आने वाले एक-दो दिन में मानसून उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के रास्ते दस्तक देगा। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी।

वहीं, पंजाब में भी इस बार मानसून समय पर दस्तक देगा। HARYANA तक मानसून पहुंचने के एक सप्ताह के अंदर-अंदर मानसून पंजाब पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने इस बार बरसात सामान्य होने की बात कही है।

हिमाचल की बात करें तो यहां प्री-मानसून ने ही कहर ढाना शुरू कर दिया है। ऊपरी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल-स्पीति में फ्लैश फ्लड आने से उदयपुर-तांदी स्टेट हाईवे बंद हो गया। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (स्ष्ठरू्र) के अनुसार, रविवार शाम 3 बजे उदयपुर सब डिवीजन में तेज बारिश हुई। इससे मधग्राम नाले में बाढ़ आई और उदयपुर को तांदी से जोड़ने वाली सड़क पर भारी मलबा आ गया। सोमवार सुबह 11 बजे तक मार्ग को खोला गया।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर- बीते दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। आज धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 30 से 43 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर- सोमवार शाम का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहेगा।

लुधियाना- सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। हीटवेव के अलर्ट के बीच तापमान 31 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

चंडीगढ़- बीती शाम अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 32 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अंबाला- बीती शाम अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 31 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

पानीपत- अधिकतम तापमान बीते दिन 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ रहेगा। तापमान 30 से 41 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

गुरुग्राम- बीते दिन अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

शिमला- सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 18 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मनाली- सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है। तापमान 15 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

धर्मशाला- बीते दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।