48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों के लिए नोटिस जारी, वेतन वृद्धि और एरियर का मिलेगा फायदा

7th Pay Commission: कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ DA लागू होगा। जनवरी महीने से ही कर्मचारियों को अप्रैल महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए डीए का भुगतान किया जाएगा। 

 

Haryana Update: आपको बता दें, की 30 मार्च को, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग (सातवें वेतन आयोग) के तहत बढ़ा हुआ वेतन और एरियर मिलने वाले हैं। 31 मार्च को रविवार होने से केंद्र के कर्मचारियों को एक दिन पहले लाभ मिलेगा। 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले ही सभी बैंकों को काम करने का आदेश दिया है। इसका कारण यह है कि यह वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है।

7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार डीए में बढ़ोतरी की जाएगी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना का आधार औद्योगिक श्रमिकों के लिए श्रम ब्यूरो के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट होगी।

4 प्रतिशत डीए की वृद्धि: केंद्रीय सरकार ने पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ DA लागू होगा। जनवरी महीने से ही कर्मचारियों को अप्रैल महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए डीए का भुगतान किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 50% हो गया है।

महंगाई के साथ घरेलू भाड़ा दरों में भी वृद्धि हुई है। जिसमें शहर के वर्गीकरण के अनुसार कर्मचारियों को 30% तक HRA मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी के बाद कई विशेष भत्तों मिलेंगे। जैसे बाल शिक्षा भत्ता, छात्रावास सब्सिडी, स्थानांतरण यात्रा भत्ता, ड्रेस भत्ता, ग्रेच्युटी सीलिंग और माइलेज भत्ता।

अक्टूबर 2023 में सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई राहत (DRI) में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई। उस समय महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत था। इससे 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को लाभ हुआ।