Moosewala Murder Case: पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा, बोले सलमान खान की भी रेकी करवाई थी लारेंस बिश्नोई ने

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल आरोपितों के बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बड़ा खुलासा किया है। यादव ने कहा कि शूटर दीपक मुंडी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त आपरेशन में उसके दो साथियों सहित नेपाल व बंगाल के बार्डर से काबू किया गया। अन्य दो आरोपितों में कपिल पंडित व राजिंदर उर्फ जोकर शामिल हैं।
 

Haryana Update. गौरव यादव ने कहा कि यह आरोपित नेपाल से दुबई भागने की फिराक में थे। इनके निशाने पर अब बालीवुड अभिनेता सलमान खान थे। लारेंस बिश्नोई के कहने पर दीपक व एक अन्य आरोपित ने उनकी रेकी की थी।

 

गौरव यादव ने कहा कि मूसेवाला मर्डर केस में अब तक 23 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले में 33 लोग नामजद हैं। दो आरोपितों की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। 

 

Also Read This News- Twitter: ट्विटर पर कितनी बार किसी ट्वीट को कर सकते है Edit, जानिए


गत दिवस मामले में गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस चंडीगढ़ लेकर आ गई है। इन्हें आज मानसा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली थी कि दीपक मुंडी नेपाल भाग गया है।

सिद्धू मूसेवाला की गत 29 मई को हत्या हुई थी। हत्याकांड में बोलेरो व कोरोला गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ था। दीपक मुंडी बोलेरो माड्यूल का हिस्सा था, जिसे हरियाणा के शूटर प्रियव्रत फौजी ने लीड किया था। अंकित सेरसा और कशिश भी इनके साथ थे। कपिल पंडित और राजिंदर जोकर ने गैंगस्टरों के छिपने व हथियार उपलब्ध करवाने में मदद की थी।


मूसेवाला की हत्या करने के बाद चारों गुजरात भाग गए थे। वहां से अंकित व मुंडी आगे भाग गए थे। सेरसा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था। तब मुंडी भाग गया था। बिश्नोई के भाई अनमोल को केन्या और भांजे सचिन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। इन्हें भारत लाने की तैयारी चल रही है।

Also Read This News- Love Case: साली से हुआ प्यार तो ग्रामीणों ने खे़त में पकड़ किया ये काम, जानिए मामला

छह शूटरों में से दो का हुआ एनकाउंटर, चार गिरफ्तार


मूसेवाला की मानसा में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। दीपक मुंडी तब से फरार था। प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा व कशिश को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो गैंगस्टर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्ना तरनतारन में एनकाउंटर में मारे गए थे।

इस केस में पुलिस चार्जशीट पेश कर चुकी है। इसमें 36 लोगों को आरोपित बनाया गया है। अब मुंडी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।