दिल्ली में तगड़ी आँधी का Alert 

Delhi weather News Update: इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश, बूंदाबांदी और बौछारों की संभावना बनी हुई है।
 

Haryana Update: बीच-बीच में आ रही आंधी की वजह से अगले कुछ दिन तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना नहीं है। गुरुवार को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले हफ्ते भी इस दिन होगी बारिश 

5 और 6 को आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। 7 और 8 मई को गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री रह सकता है। वहीं 9 मई को एक बार फिर हल्की बारिश की संभावना है।

 आज है आंधी के साथ बारिश के आसार

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। पिछले साल न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री तक भी सिमट गया था। वहीं दो जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू गया। नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 40 और पीतमपुरा का 41.1 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 15 से 61 प्रतिशत तक रहा।