Delhi में इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Alert: मंगलवार को 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री होगा।

 

Haryana Update: आपको बता दें, की दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।  तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। लेकिन तेज हवाओं ने यहां का मौसम सुखद बना दिया है। सोमवार को दिन में भी तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

अप्रैल की शुरुआत सुहावने मौसम से होगी, और पहले हफ्ते में बारिश भी होगी। 3 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। उस समय भी घने बादल छाए रहेंगे। इसके बाद भी तापमान बढ़ेगा और फिर से गर्मी होगी। 4 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बादल भी रहेंगे।

दिल्ली (weather update) में सोमवार की सुबह सुखद मौसम था। दोपहर में धूप तेजी से बढ़ी। तेज हवाओं के चलने के कारण इस दिन तापमान घट गया। सोमवार को सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री था, जबकि सबसे कम 18.4 डिग्री था। 

इस दिन हवा में नमी का स्तर 30 से 90 प्रतिशत था। आज दिल्ली आंशिक बादल में रहेगी। मंगलवार को 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री होगा।

NCR में आज का मौसम: आज नोएडा में तेज हवाएं चलने की संभावना है; अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। 3 अप्रैल को नोएडा में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद में भी ऐसा ही होने वाला है।

आज यहाँ तापमान 32 डिग्री से 18 डिग्री तक रह सकता है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज आंशिक बादल रहेंगे। आज इन शहरों में भी तेज हवा चलने की उम्मीद है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा हो सकती है।