UP School Holiday : 2024 में इतने दिन बंद रहेंगे यूपी के स्कूल, जारी हुई List 

UP News : 2024 में यूपी के स्कूलों में 118 दिन की छुट्टी होगी। ध्यान दें कि परीक्षा 15 दिन चलेगी और स्कूल 233 दिन खुलेंगे और पढ़ाई होगी। इसलिए, आइए नीचे खबर में स्कूलों की छुट्टी की सूची देखें। 

 

Haryana Update : 2024 में यूपी में स्कूलों में 118 दिन की छुट्टी होगी। 15 दिन परीक्षाएं होंगी और 233 दिन स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को 2024 का पाठ्यक्रम और छुट्टी का कैलेण्डर जारी किया। इसमें खास बात यह है कि महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा वर्ष में दो और व्रत त्योहारों पर छुट्टी ले सकती हैं।

प्रधानाचार्य यह छुट्टी स्वीकार करेंगे। इसके अलावा, 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश 41 दिन का होगा। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर वर्ष में 118 दिन अवकाश रहेंगे। बोर्ड परीक्षाएं पंद्रह दिनों तक चलेगी।
अगले वर्ष 233 दिन की पढ़ाई होगी। इनके अलावा, स्कूल के प्रधानाचार्य चाहें तो तीन छुट्टियां दे सकते हैं, लेकिन डीआईओएस को जानकारी देनी होगी। होली पर दो दिन की छुट्टी होगी, जबकि दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर तीन दिन की छुट्टी होगी। बच्चों को महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा।

यहां उल्लेखनीय है कि विवाहित महिलाओं के लिए माध्यमिक विद्यालयों में करवा चौथ वृत की छुट्टी है। साथ ही, पिछले वर्ष के कैलेंडर में विविध क्षेत्रों में मनाए जाने वाले वृत त्योहारों, जैसे हरितालिका तीज, हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी या ललई छठ, और जीउतिया व्रत या अहोई अष्टमी का उल्लेख नहीं था। बाद में मांग उठने पर छुट्टियां घोषित की गईं। इस साल के कैलेंडर में इन छुट्टियों का मात्र जिक्र है। करवा चौथ पर पिछले वर्ष की तरह छुट्टी होगी। महिला शिक्षकों को दूसरे व्रत दिवसों पर छुट्टी मिल सकेगी।

इन-इन दिन रहेंगी छुट्टियां-

Income Tax : सेविंग अकाउंट वालों के लिए आई बेड न्यूज़, अब इन्हे भी देना पड़ेगा टैक्स
15 जनवरी सोमवार मकर संक्रान्ति
17 जनवरी बुधवार गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती
25 जनवरी गुरुवार मो० हजरत अली का जन्म दिवस
26 जनवरी शुक्रवार गणतंत्र दिवस
14 फरवरी बुधवार बसन्त पंचमी
24 फरवरी शनिवार संत रविदास जयन्ती
08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि
24 मार्च रविवार होलिका दहन
25 मार्च सोमवार होली
29 मार्च शुक्रवार गुडफाइडे
01 अप्रैल ईस्टर मनडे
11 अप्रैल गुरुवार ईद-उल-फितर 
14 अप्रैल रविवार डा० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस
17 अप्रैल बुधवार राम नवमी
21 अप्रैल रविवार महावीर जयन्ती
21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी
17 जुलाई बुधवार मोहर्रम
15 अगस्त गुरुवार स्वतन्त्रता दिवस
19 अगस्त सोमवार रक्षाबन्धन
25 अगस्त रविवार चेहल्लुम
26 अगस्त सोमवार जन्माष्टमी
16 सितम्बर सोमवार ईद-ए-मिलाद/बारावफात
17 सितम्बर मंगलवार विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी
02 अक्टूबर बुधवार महात्मा गांधी जयन्ती
12 अक्टूबर शनिवार दशहरा महानवमी / विजय दशमी
30 अक्टूबर बुधवार नरक चतुर्दशी 
31 अक्टूबर गुरूवार दीपावली
02 नवम्बर शनिवार गोवर्धन पूजा
03 नवम्बर रविवार मैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती
15 नवम्बर शुक्रवार गुरुनानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा
24 नवम्बर रविवार गुरूतेग बहादुर शहीद दिवस 
25 दिसम्बर बुधवार क्रिसमस-डे