UP School News : 2024 में 118 दिनो तक पड़ेगी स्कूली छुट्टियाँ, जानिए नई अपडेट 

2024 UP School Holiday List : यूपी में स्कूलों की छुट्टी को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है, जो बताता है कि अगले साल, 2024 में स्कूल 118 दिन बंद रहेंगे। माध्यमिक स्कूलों में 2024 के लिए छुट्टी की सूची जारी की गई है; इस खबर में पूरी जानकारी मिलेगी।

 

Haryana Update : 2024 के नव वर्ष में उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में 118 दिन की छुट्टी होगी और स्कूल 233 दिन खुलेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 2024 के शिक्षण और अवकाश का कैलेण्डर जारी किया है। इसमें खास बात यह है कि महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा वर्ष में दो और व्रत त्योहारों पर छुट्टी ले सकती हैं। प्रधानाचार्य यह छुट्टी स्वीकार करेंगे।

साल में 118 दिन की छुट्टी

21 मई से 30 जून तक 41 दिन का समर वेकेशन होगा। साल में 118 दिन छुट्टी रहेगी, जिसमें ग्रीष्म अवकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा 15 दिनों तक चलेगी।स्कूल एक वर्ष में 233 दिन खुले रहेंगे और पढ़ाई होगी। स्कूल प्रिंसीपल तीन अतिरिक्त छुट्टियां भी दे सकते हैं, लेकिन डीआईओएस को जानकारी देनी होगी। इस साल के कैलेंडर में इन छुट्टियों का मात्र जिक्र है। होली पर दो दिन और दीपावली पर दो दिन (गोवर्धन पूजा और भैया दूज) छुट्टी होगी। बच्चों को महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा।

सभी छुट्टियों का उल्लेख

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार (26 दिसंबर) को 2024 का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है, जिसमें छुट्टी और पढ़ाई शामिल हैं। विवाहित महिलाओं के लिए माध्यमिक विद्यालयों में करवा चौथ व्रत का अवकाश रहता है। साथ ही, पिछले वर्ष के एकेडमिक कैलेंडर में स्थानीय त्योहारों, जैसे हरितालिका तीज, संकटा चतुर्थी, हरियाली तीज, हल षष्ठी या ललई छठ, जीउतिया व्रत या अहोई अष्टमी का उल्लेख नहीं था। इसे लेकर मांग भी उठी, और फिर इन त्योहारों पर छुट्टी घोषित की गई। इस साल के कैलेंडर में ही इन सभी छुट्टियों का उल्लेख है।
Last Chance 2023 : आज ही निपटा लें ये काम, वरना फिर से नहीं मिलेगा मौका

यहां जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

15 जनवरी- मकर संक्रान्ति
17 जनवरी- गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती
25 जनवरी-मो० हजरत अली का जन्मदिवस
26 जनवरी- गणतंत्र दिवस
14 फरवरी- बसन्त पंचमी
24 फरवरी-संत रविदास जयन्ती
08 मार्च-महाशिवरात्रि
24 मार्च-होलिका दहन
25 मार्च- होली
29 मार्च- गुडफाइडे
01 अप्रैल-ईस्टर मनडे
11 अप्रैल - ईद-उल-फितर
14 अप्रैल-डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती
17 अप्रैल-राम नवमी
21 अप्रैल - महावीर जयन्ती
21 मई से 30 जून 2024 तक- गर्मी की छुट्टी
17 जुलाई -मोहर्रम
15 अगस्त-स्वतन्त्रता दिवस
19 अगस्त- रक्षाबन्धन
25 अगस्त-चेहल्लुम
26 अगस्त- जन्माष्टमी
16 सितम्बर - ईद-ए-मिलाद/बारावफात
17 सितम्बर-विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी
02 अक्टूबर-महात्मा गांधी जयन्ती
12 अक्टूबर -दशहरा महानवमी/विजय दशमी
30 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर-दीपावली
02 नवंबर-गोवर्धन पूजा
03 नवंबर- भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती
15 नवंबर- गुरुनानक जयन्ती /कार्तिक पूर्णिमा
24 नवंबर- गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस
25 दिसंबर - क्रिसमस-डे