UP Today News: योगी सरकार ने की बड़ी घोषणा, बदलेगा इस शहर का नाम!

UP Today News: गाजियाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को जानकारी के अनुसार केवल दो पार्षदों ने विरोध किया। अब गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। 

 

Haryana Update: आपको बता दें, की दिल्ली से सटा गाज़िआबाद उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक है, जहां हर दिन जनसंख्या बढ़ रही है और उद्योग भी बढ़ रहा है। यूपी सरकार पिछले कुछ समय से शहरों का नाम बदल रही है, और हाल ही में नगर निगम की बैठक में बहुमत से गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित हो गया है। इस प्रस्ताव को अब राज्य सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने पर गाजियाबाद का नाम बदल दिया जाएगा। राज्य सरकार निर्धारित करेगी कि गाजियाबाद का नया नाम क्या होगा। उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद को गजनगर या हरनंदी नगर नाम देने की चर्चा चल रही है। 

गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव पारित होने पर सदन में जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। गाजियाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को जानकारी के अनुसार केवल दो पार्षदों ने विरोध किया। अब गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार भी गाजियाबाद का नया नाम निर्धारित करेगी। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के साथ ही इलाहाबाद और फैजाबाद के नाम बदलने का क्रम शुरू हो गया था। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया गया। अब फैजाबाद का नाम अयोध्या है। 
 
रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए उत्तर प्रदेश में भी। मुगलसराय रेलवे स्टेशन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन नाम दे दिया गया। रेलवे स्टेशन झांसी का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया।