Vande Bharat Express : हरियाणावासियो के लिए खुशखबरी, अब दिल्ली का सफर हुआ चंद मिन्टो का, जानिए वंदे भारत का किराया और रूट 

हरियाणा के रेवाड़ी से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली से अजमेर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को चंडीगढ़ तक बढ़ाया जाएगा।
 

वर्तमान में ट्रेन से यात्रा करना बहुत आसान और आरामदायक है, इसलिए अधिकांश यात्री इसे पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, भारतीय रेलवे ट्रेनों में सभी सुविधाएं प्रदान करता है। Train से यात्रा करने पर समय भी बचता है।

रेवाड़ी से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वंदे भारत ट्रेन को चंडीगढ़ तक बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। रेवाड़ी से चंडीगढ़ पहुंचने में केवल तीन घंटे लगेंगे। 12 अप्रैल से, दिल्ली से अजमेर के बीच चलने वाले वंदे भारत ट्रेन को पहले से ही यहां पर नहीं ठहराया गया था। जिससे यात्रियों को बहुत निराशा हुई। राव इंद्रजीत सिंह द्वारा किए गए प्रयासों के बाद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेवाड़ी में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए, राव इंद्रजीत सिंह ने रेलवे बोर्ड से वंदे भारत ट्रेन को रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक बढ़ाने की मांग की, जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी।

Haryana Roadways : अब शादियो और टूर के लिए भी बूक कर सकेंगे हरियाणा रोडवेज की बसे, जानिए किराया और बूक कराने का तरीका

यात्रियों का समय बचेगा क्योंकि वंदे भारत ट्रेन रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक चलेगी। गुरुग्राम और रेवाड़ी के यात्री पिछले कुछ समय से चंडीगढ़ से सीधे जुड़ाव की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यह निर्णय लिया है। यात्रियों को चंडीगढ़ तक पहुंचने में पहले 5 से 7 घंटे लगते थे, लेकिन अब मात्र 3 घंटे लगेंगे।