Monsoon: भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, यूपी मे इस दिन मॉनसून देगा दस्तक

Update on Monsoon: 19 मई तक, मॉनसून साउथ अंडमान सागर, साउथईस्ट बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप में पहुंच जाएगा। साथ ही, 31 मई को मॉनसून केरल आने की संभावना है।

 

Update on Monsoon: इन दिनों उत्तर भारत सहित देशभर के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी है। हीटवेव की चेतावनी उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में अगले पांच दिनों के लिए जारी की गई है। हालाँकि, मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून साउथ अंडमान सागर, साउथईस्ट बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप 19 मई तक पहुंच जाएगा। साथ ही, 31 मई को मॉनसून केरल आने की संभावना है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 20 जून के आसपास यूपी में मॉनसून आ सकता है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश में अभी एक महीने से अधिक का समय बचा हुआ है।

22 मई को होगी दक्षिण भारत मे मॉनसून की बारिश South India Monsoon

इसके अतिरिक्त, 22 मई तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय और केरल में हल्की बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु में भी आंधी तूफान हुए। पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस का तापमान था।

16-18 मई को महाराष्ट्र मे हल्की बारिश Pre Monsoon in Maharashtra

अगले सात दिनों में मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, साउथ कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, 16 मई को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात में हल्की बारिश होने की उम्मीद है; 16-18 मई को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Latest News: Delhi-NCR मे लू, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

19 मई से 22 मई तक बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। आंधी तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज, 16 मई को, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। अगले सात दिनों में सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट है। अगले सात दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी। 17 मई को उत्तर भारत के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी डिस्टर्बेंस शुरू होगा। इसलिए 17 से 19 मई के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है।