16 दिन बाद लॉन्च होगी Mahindra Thar 5 Door

Mahindra Thar 5 Door: छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या छह स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी होगा। 5 डोर मॉडल में 2WD और 4WD विकल्प भी हैं।

 

Haryana Update: आपको बता दें, की भारत में तीन डोर महिंद्रा थार बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन अब पांच डोर के तेज थार की मांग है। जिन लोगों ने महिंद्रा 5 डोर थार की प्रतीक्षा की है, उनके लिए अच्छी खबर है! Mahindra ने घोषणा की है कि 15 अगस्त को 5 डोर थार को भारत में लॉन्च करेगा। आपको बता दें कि नया मॉडल मौजूदा थार की तुलना में दो दरवाजे से बड़ा होगा, जो पीछे बैठने वालों को काफी सहूलियत देगा।

2. 0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2. 2 लीटर टर्बो डीजल इंजन महिंद्रा थार 5 डोर में उपलब्ध हैं। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या छह स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी होगा। 5 डोर मॉडल में 2WD और 4WD विकल्प भी हैं। यानी जैसे आवश्यक मॉडल चुन सकते हैं। हाल ही में नई महिंद्रा थार को टेस्टिंग में देखा गया है।

हाल ही में मिलेअग सनरूफ ने कहा कि नई महिंद्रा थार 5 डोर में एक-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट हो सकता है। मौजूदा थार में सनरूफ नहीं है। Scorpio-N के सॉलिड स्टील लैडर-फ्रेम चेसिस पर नया Thar 5-door बेस्ड होगा। नया मॉडल भी बहुत मजबूत होगा।

हालाँकि कंपनी ने फिलहाल कीमत नहीं बताई है, लेकिन पाँच डोर थार की कीमत लगभग एक से दो लाख रुपये बढ़ सकती है। नई थार का मूल्य 15 लाख रुपये हो सकता है। Gurkha और Maruti Suzuki Jimny इसका सीधा मुकाबला करेंगे।