Business Idea : सिर्फ मछ्ली पालकर आप कमा सकते है 6 लाख रुपए, यहाँ समझे पूरी प्रोसैस 

ग्रामीणों में मछली पालन बहुत लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह कम लागत में अच्छा मुनाफा देता है। अब अधिकांश किसान इस कारोबार की ओर रुख कर रहे हैं। इस बीच, मछली पालन शुरू करने वाले किसानों को सरकार भी बंपर सब्सिडी दे रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी मछली पालन करने वाले किसानों को बिना ब्याज के लोन दे रही है।

 

यदि आप अपनी नौकरी छोड़कर एक छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए एक अच्छा स्मॉल बिजनेस आइडिया लाए हैं। आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत पैसा नहीं खर्च करना होगा। साल में सिर्फ 25 हजार रुपये का निवेश करके भी आप हर महीने लाखों रुपये कमाई कर सकते हैं। मछली पालन यह बिजनेस है। सरकार भी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए इस व्यवसाय पर काफी ध्यान दे रही है। जिसमें सरकार भी आर्थिक सहायता देती है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे कृषि का दर्जा देकर मछली पालकों को प्रोत्साहित किया है। राज्य सरकार भी मछली पालन करने वाले किसानों को बिना ब्याज के लोन दे रही है।

मछली पालन से पैसे कमाएं

Business Idea : केले से ये चीज़ बनाकर आप कर सकते है तगड़ी कमाई, जानिए इस शानदार बिज़नस के बारे में....

केंद्रीय सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से मछली पालन भी शामिल किया है। किसान खेती के साथ-साथ मछली पालन भी कर सकते हैं। मछली पालन करने के लिए आप अपने खुद के तालाब (Fish Pond) या किराए पर तालाब ले सकते हैं। सरकार दोनों योजनाओं में किसानों को लोन देती है। आप भी मछली पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो बायोफ्लॉक तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोग इस तकनीक से हर महीने लाखों रुपये कमाई कर रहे हैं।

केंद्रीय सरकार से 75% लोन मिलता है

मछली पालने की लागत का 75% लोन केंद्र सरकार देती है। ठहरे हुए पानी और बहते हुए पानी दोनों में मछली पालन की जा सकती है। पहाड़ों पर झरने के किनारे ऐसा किया जाता है। मैदानी क्षेत्रों में ठहरे हुए पानी में मछली पालन की जाती है। हर जिले में मछली पालन विभाग है जो मछली पालकों को सहायता प्रदान करता है। नए उद्यमी भी मछली पालन में ट्रेनिंग लेते हैं। यहां से आप ट्रेनिंग लेकर मछली पालन में काम कर सकते हैं।