Gold-Silver Update: 24 कैरेट के सोने और 999 शुद्धता वाली चांदी की बढ़ी कीमतें, जानिए आज के नए रेट
IBJA की तरफ से सोने चांदी के हर नए भाव की जानकारी मिलती है।भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं चांदी के भाव भी आसमान को छूने लगै है।
Haryana Update News: आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं चांदी के भाव भी आसमान को छूने लगै है। जानिए पूरी खबर.......
जानिए सोना, चांदी के नए भाव
IBJA के अनुसार इस बिजनेस सप्ताह की शुरुआत में 24 कैरेट Gold का रेट 59,121 रुपये नोट किया गया था। जो आने वाले कुछ ही दिनो मे तेजी के साथ 60,693 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से नजर आया। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी Silver की कीमतो की बात करे तो ये भी अपने पुराने दाम को छोड़कर आगे बढ़ती हुई नजर आई। यह 70,879 से बढ़कर 71,991 रुपये प्रति किलोग्राम तक पंहुच गई है।
Gold Price : जानें सोना खरीदने का सही समय, इतने दिन तक महंगा रहेगा सोना
IBJA द्वारा जारी किए गए भाव
बताया गया है कि IBJA की तरफ से सोने के हर नए भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम बिना किसी टैक्स और मेकिंग चार्ज के होते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए बिना जीएसटी शामिल किए सोने के भाव देशभर में मान्य हैं।
जानिए बीते सप्ताह के सोने का रेट
16 अक्टूबर 59,121 रुपये, 17 अक्टूबर 59,283 रुपये, 18 अक्टूबर 59,840 रुपये, 19 अक्टूबर 59,940 रुपये, 20 अक्टूबर 60,693 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह सभी रेट वर्ष 2023 के नोट किए गए है। जिसमे लगातार सोने की किमतों मे बढ़ोतरी देखी गई है।
जानिए बीते सप्ताह के चांदी का रेट
16 अक्टूबर 70,879 रुपये, 17 अक्टूबर 70,846 रुपये, 19 अक्टूबर 71,324 रुपये, 20 अक्टूबर 71,991 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से नोट किए गए है। जिसकी किमतों मे लगातार इजाफा देखने को मिला है।
क्या है हॉलमार्किंग
आपको बता दें कि सरकार ने सोने पर करना जरुरी कर दिया है। क्योंकि हॉलमार्किंग से पता चल जाता है कि ये सोने के आभूषण कब और कहां पर बने है।सरकार ने यह नियम देश के 55 जिलों में लागू कर दिया है। इसमे देश के 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश शामिल रहेगें। हॉलमार्किंग की शुरुआत 23 जून, 2021 को की गई थी।