Indian Railway: छठ के पर्व पर चलाई रेलवे नें 2 और स्पेशल ट्रेनें, बिहार के लोगो के लिए बढ़ी सुविघा

Chhath 2023 के पर्व को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। एक के बाद एक रेलवे ट्रेन शुरू की जा रही है। अब रेलवे ने छठ के पर्व को देखते हुए दो और ट्रेन को चलाने का फैसला किया है।
 

Haryana Update News: आपकी जानकारी के निए बता दे कि दीपावली के बाद अब छठ आ रहा है। छठ के पर्व पर यूपी, बिहार और झारखंड के लोग इस पर्व को मनाने के लिए अपने घरों को लौटते हैं।  ऐसे में ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल है।  इसलिए  भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की निर्णय लिया है।  रेलवे ने दिल्ली से बिहार आने जाने के लिए दो और फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।  आनंद विहार टर्मिनल से राजगीर जानें वाली ट्रेन कुल 12 फेरे लगाएगी। पर आनंद विहार से जयनगर के बीच चलने वाली गाड़ी में केवल 2 फेरे लगाएगी। 

Railway News: रेलवे विभाग में अगले साल शामिल होगी 500 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन, बेहतर सुविधा के लिए लगेंगे एंटी इंजूरी उपकरण

आनंद विहार टर्मिनल से राजगीर ट्रेन का ठहराव
आपको बता दे कि  राजगीर से आनंद विहार टर्मिनल जानें के लिए यह ट्रेन 21 नवंबर 2023 से 09  दिसंबर 2023 तक हर शनिवार और मंगलवार को राजगीर से रात 08:00 बजे चलेगी। दोपहर 03:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से राजगीर जाने के लिए  22 नवंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक हर रविवार और बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:30 बजे चलेगी। आगली शाम 07:10 पर राजगीर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन रास्ते में  बिहार शरीफ जंक्शन, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज तथा गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी। 

Bullet Train News: मेट्रो के तरह अब बुलेट ट्रेन भी लगाएगी बीस मिनट में चक्कर, इतने यात्री ले सकेगें लाभ, जानें पूरी डिटेल

आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर स्पेशल ट्रेन का ठहराव
आपको बता दे कि आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर जाने वाली यह ट्रेन 15 नवंबर2023 को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 03:30 बजे चलेगी। आगली दोपहर 02:00 बजे जयनगर पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन  जयनगर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 16 नवंबर 2023 को जयनगर से शाम 05:00 बजे चलेगी। आगली शाम 03:15 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। यह ट्रेन रास्ते में  गोविंदपुरी, प्रयाग जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, तथा दरभंगा स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी।